Automobile

Nissan Motor India Magnite & Gravite Leasing Plans Launched | Subscription ₹9,399/Month

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 25, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

अगर आप बिना बड़ी रकम खर्च किए नई कार चलाना चाहते हैं, तो Nissan Motor India का नया प्लान आपके लिए खास हो सकता है. कंपनी ने Avis India के साथ मिलकर Nissan Magnite और Nissan Gravite के लिए subscription और leasing ऑप्शन लॉन्च किए हैं, जिसकी शुरुआत सिर्फ ₹9,399/माह से होती है. जानिए कैसे ये प्लान आपकी जेब और बिज़नेस दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

Nissan Magnite और Gravite को सिर्फ ₹9,399/माह के सब्क्रिप्शन पर लाएं घरZoom

Nissan ने सब्स्क्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है.

जापानी कार निर्माता Nissan Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कार Nissan Magnite और Nissan Gravite के लिए नए लीजिंग और सब्क्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इसके लिए Avis India के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों (खासतौर पर कॉर्पोरेट सेक्टर) को ज्यादा फ्लेक्सिबल मोबिलिटी ऑप्शन देना है.

ये नई पहल भारत में तेजी से बढ़ती एसेट लाइट मोबिलिटी की मांग को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है. अब कंपनियों को गाड़ी खरीदने के बजाय उन्हें लीज़ या सब्क्रिप्शन मॉडल पर लेने का विकल्प मिलेगा, जिससे अपफ्रंट कॉस्ट कम होगी और ऑपरेशनल खर्च भी आसान हो जाएगा.

क्या है प्लान?

इन प्लान्स के तहत ग्राहक Nissan की पूरी लाइनअप, खासतौर पर Magnite और नई Gravite को flexible tenure के साथ ले सकते हैं. कंपनी ने इसमें अधिकतम 60 महीने तक का टेन्योर और करीब 50,000 किलोमीटर तक की यूजेस़ लिमिट दी है, जो कॉर्पोरेट उपयोग के हिसाब से डिजाइन की गई है.

सब्सक्रिप्शन प्लान की कॉस्ट

कीमत की बात करें तो subscription प्लान की शुरुआती कीमत करीब ₹9,399 प्रति माह रखी गई है (टैक्स अतिरिक्त). ये कीमत इसे छोटे और मिड-लेवल बिज़नेस के लिए भी आकर्षक बनाती है. इस पार्टनरशिप की एक बड़ी खासियत ये है कि Avis India पूरी leasing lifecycle को मैनेज करेगा. इसमें व्हीकल प्रक्योरमेंट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और एंड ऑफ टर्म सर्विस शामिल हैं. इससे कंपनियों को हैसल-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा और उन्हें फ्लीट मैनेजमेंट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

कंपनी ने क्या कहा?

Nissan के अनुसार, ये कदम कंपनी की कस्टमर सेंट्रिक स्ट्रेटजी का हिस्सा है, जिसके जरिए वे भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. वहीं, Avis India का कहना है कि ये पार्टनरशिप एंटरप्राइस क्लाइंट्स के लिए स्केलेबल और स्ट्रक्चर्ड मोबिलिटी सॉल्यूशंस तैयार करने में मदद करेगी.

कुल मिलाकर, Magnite और Gravite के लिए लॉन्च हुए ये leasing और subscription प्लान भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में ऑनरशिप मॉडल को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां ग्राहक अब बिना गाड़ी खरीदे भी उसे इस्तेमाल कर सकेंगे.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।