Nissan Patrol को इंडियन मार्केट में लाने की तैयारी चल रही है. निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गिलॉम कार्टियर ने हाल ही में पुष्टि की है कि कंपनी अपने कुछ आईकॉनिक मॉडल्स को CBU रूट से भारत लाने पर विचार कर रही है और पैट्रोल को खास तौर पर प्राथमिकता दी जा रही है. ये फुल-साइज लग्जरी SUV होमोलॉगेशन-फ्री 2,500 यूनिट्स सालाना एक्सपोर्ट लिमिट के तहत आएगी.
अनुमानित कीमत ₹1.5 से 2 करोड़ (एक्स-शोरूम) के आसपास रहने की संभावना है. ये टोयोटा लैंड क्रूजर और लेक्सस LX जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी. न्यू जनरेशन (Y63) पैट्रोल का ग्लोबल डेब्यू 2024 में हो चुका है, जो बोल्ड, मस्कुलर और ऑफ-रोड क्षमता से भरपूर है. भारत में ये निसान की लग्जरी इमेज को मजबूत करने वाला हेलो मॉडल साबित होगा और ब्रांड की भारत वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. आइए डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
न्यू जेन निसान पैट्रोल (Y63) का डिजाइन बेहद बोल्ड और मस्कुलर है. इसमें अपराइट स्टांस, बड़े डबल C-शेप हेडलैंप्स, मस्कुलर बॉडी लाइन्स और ऑफ-रोड बंपर दिए गए हैं. लंबाई लगभग 5.35 मीटर है, जो इसकी रोड प्रजेंस को काफी मज़बूत करता है. मॉडर्न LED लाइटिंग, बड़े अलॉय व्हील्स और क्रोम एक्सेंट्स इसे लग्जरी और एडवेंचर का परफेक्ट मिक्स देते हैं.
इंटीरियर प्रीमियम और स्पेशियस है. इसमें थ्री रो में 7-8 सीटर कॉन्फिगरेशन उपलब्ध होगा. जीरो ग्रेविटी सीट्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, ट्राई-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स कम्फर्ट देते हैं. डैशबोर्ड पर ट्विन 12.3-इंच डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले) हैं. इसमें एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और पावर्ड सीट्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं. केबिन शांत और लग्जरी फील वाला है.
फीचर्स और सेफ्टी
पैट्रोल एडवांस्ड फीचर्स से लैस है. इसमें एडाप्टिव एयर सस्पेंशन, मल्टी-टेरेन ड्राइव मोड्स (Eco, Sport, Sand, Mud, Rock आदि), इंटेलिजेंट 4WD सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं. इंफोटेनमेंट सिस्टम निसान कनेक्ट 2.0 के साथ आती है. अन्य फीचर्स में कीलेस एंट्री, पावर्ड टेलगेट, हीटेड/वेंटिलेटेड सीट्स और रिमोट इंजन स्टार्टर हैं. ये सिटी, हाईवे और ऑफ-रोड सभी के लिए परफेक्ट है.
सेफ्टी में निसान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. ProPILOT तकनीक के साथ एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग दिए गए हैं. एयरबैग्स (फ्रंट, साइड, कर्टेन और ड्राइवर नी) के साथ ABS, EBD, हिल डिसेंट कंट्रोल और 170-डिग्री फ्रंट कैमरा जैसी सुविधाएं हैं. ये एक सेफ SUV साबित होगी.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई पैट्रोल में 3.5-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 425 hp पावर और 700 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है, जो स्मूद शिफ्टिंग और बेहतर एफिशिएंसी देता है. साथ में 3.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V6 विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है. परफॉर्मेंस शानदार है. फास्ट एक्सीलरेशन, बेहतर टॉर्क डिलीवरी और ऑफ-रोड क्षमता मिलेगी. एडाप्टिव सस्पेंशन राइड को कम्फर्टेबल बनाता है, जबकि 4WD सिस्टम किसी भी टेरेन को हैंडल कर लेता है. फ्यूल एफिशिएंसी पिछले V8 मॉडल से बेहतर होने की उम्मीद है. इसकी अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 1.5 से से 2 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रहने की संभावना है. इसे सलमान खान की फेवरेट कार माना जाता है. इसके अलावा, यूपी के एक्स सीएम अखिलेश यादव को भी निसान पैट्रोल की सवारी करते हुए कई बार देखा गया है.