Nissan Tekton से लेकर MG Majestor तक, फरवरी 2026 में ग्रैंड एंट्री मारेंगी ये 5 नई SUV

सतीश कुमार
5 Min Read

Upcoming Car Launches In February 2026: इंडियन कार मार्केट गुलजार है. साल 2026 के पहले महीने की बाजार के अंदर कई नए प्रोडक्ट ने एंट्री मारी है. इसमें ICE और EV दोनों तरह के मॉडल शामिल हैं. नई एंट्री के इस सिलसिले को बरकरार रखते हुए देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियां 5 नए प्रोडक्ट मार्केट में उतारने जा रही हैं.

फरवरी 2026 में लॉन्च या अनवील के लिए तैयार गाड़ियों की लिस्ट में Nissan Tekton, BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, Maruti Suzuki e Vitara, Volkswagen Tayron और MG Majestor का नाम शामिल है. ये सभी मॉडल अलग-अलग सेगमेंट में कंपीट करेंगे. आइए, इनकी संभावित डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

1. Nissan Tekton

इसे 4 फरवरी को पेश किया जाएगा. Nissan भारत में अपनी रणनीति को तेज करने के लिए Tekton नाम की नई मिड-साइज SUV ला रही है. ये Renault के नए Duster का प्लेटफॉर्म शेयर करेगी, लेकिन Nissan के बड़े SUV जैसे Patrol से इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आएगी. इसमें शार्प लाइन्स, C-शेप्ड LED लाइट्स और बोल्ड ग्रिल होगी. इंटीरियर में प्रीमियम लेआउट, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और अच्छे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

पावरट्रेन की बात करें, तो 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो Renault Duster में भी है. हाइब्रिड ऑप्शन बाद में आ सकता है. ये Hyundai Creta, Tata Sierra और अन्य मिड-साइज SUV से मुकाबला करेगी. अनुमानित कीमत ₹11 लाख से ₹18-19 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है.

2. BMW X3 30 xDrive M Sport Pro

इसे 16 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. BMW भारत में अपनी X3 रेंज को और पावरफुल बनाने के लिए X3 30 xDrive M Sport Pro वेरिएंट लॉन्च कर रही है. ये मौजूदा X3 का रेंज-टॉपिंग मॉडल होगा, जिसमें ज्यादा पावरफुल 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा. ये इंजन 258 hp पावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करेगा. साथ में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम होगा. 0-100 kmph सिर्फ 6.3 सेकंड में पूरा हो सकेगा.

एक्सटीरियर में M स्पोर्ट पैकेज के साथ इल्यूमिनेटेड ग्रिल, एडाप्टिव LED हेडलाइट्स, 20-इंच M अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी एलिमेंट्स होंगे. इंटीरियर लग्जरी से भरा रहेगा, जिसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम सीट्स और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स है, ये लोकली प्रोड्यूस होगी. प्री-बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और एक्स-शोरूम कीमत ₹75-80 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है.

3. Maruti Suzuki e Vitara

इसे संभावित रूप से 15-16 फरवरी को लॉन्च कर दिया जाएगा. Maruti Suzuki की पहली फुल-इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara काफी समय से चर्चा में है. अब फरवरी 2026 में इसकी कीमतें अनाउंस होने वाली हैं और टेस्ट ड्राइव्स भी जल्द शुरू होंगी. ये HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमें दो बैटरी ऑप्शन्स- 49 kWh और 61.1 kWh मिलेंगे. क्लेम्ड रेंज 500+ km तक हो सकती है.

पावर आउटपुट 142-172 bhp के बीच होगा. डिजाइन रग्ड और मॉडर्न होगा. फ्लोटिंग डुअल-स्क्रीन सेटअप, ADAS, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इसे अच्छा विकल्प बनाएंगे. मार्केट में ये Tata Curvv.ev, Hyundai Creta EV और MG ZS EV से मुकाबला करेगी. अनुमानित कीमत ₹15-25 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.

4. Volkswagen Tayron R-Line

इसे महीने के अंत तक पेश किया जा सकता है. Tayron R-Line पहले से मौजूद Tiguan से बड़ी और फ्लैगशिप मॉडल होगी. ये थ्री रो वाली SUV है, जो Toyota Fortuner और Skoda Kodiaq से टक्कर लेगी. R-Line वेरिएंट में स्पोर्टी डिजाइन, LED लाइट्स और प्रीमियम इंटीरियर ऑफर किया जाएगा.

पावरट्रेन में पेट्रोल इंजन (संभवतः 2.0-लीटर TSI) और AWD सिस्टम मिल सकता है, लेकिन डीजल ऑप्शन नहीं होगा. फीचर्स में बड़ा इंफोटेनमेंट, ADAS और पैनोरमिक सनरूफ शामिल होगा. अनुमानित कीमत ₹48-55 लाख के आस-पास रह सकती है. VW के 5 नए मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग में Tayron इसका प्रमुख हिस्सा है.

5. MG Majestor

इसे 12 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा. MG अपनी इस नई फ्लैगशिप SUV को Gloster से ऊपर पोजिशन करेगी. ये D+ सेगमेंट की SUV है, जो Toyota Fortuner से मुकाबला करेगी. डिजाइन आक्रामक होगा, जिसमें Majestic Matrix ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलाइट्स, बॉडी-कलर्ड क्लैडिंग शामिल है. इंटीरियर हाई-टेक होने वाला है. इसमें भी डुअल 12.3-इंच स्क्रीन्स, L2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड/मसाज सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है.

इंजन 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल (213-216 hp, 478 Nm) होगा, जिसे 8-स्पीड AT के साथ जोड़ा गया है. RWD मैनुअल ऑप्शन भी संभव है. अनुमानित कीमत ₹38-45 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है. हालांकि, इसको लेकर कंपनी द्वारा ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment