Nissan Tekton vs Kia Seltos: प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट के अंदर हाल ही में लॉन्च हुई टेक्टॉन का मुकाबला सेल्टॉस से भी है. ये रेनो डस्टर का रीबैज्ड वर्जन है. Tekton की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख से शुरू होकर ₹18.59 लाख तक जाती है. वहीं, किआ सेल्टोस की कीमत ₹11 लाख से ₹21.82 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.
दोनों कारें स्टाइलिश डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ फैमिली यूज और ड्राइविंग एंजॉयमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. टेक्टन के लिए ‘बेबी पैट्रोल’ नाम के साथ मार्केटिंग की जा रही है, जबकि सेल्टोस पहले से ही पॉपुलर चॉइस है. अगर आप इन दोनों में किसे एक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इनकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
निसान टेक्टन का डिजाइन बोल्ड और मस्कुलर है, जिसमें इनवर्टेड L-शेप LED DRLs, C-शेप रियर लाइट्स और 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं. ये रग्ड लुक के साथ आती है. किआ सेल्टोस का लुक ज्यादा प्रीमियम और बोल्ड है, जिसमें आकर्षक LED हेडलैंप्स, पैनोरमिक सनरूफ और GT-लाइन स्टाइलिंग ऑप्शन है. सेल्टोस रोड पर ज्यादा प्रीमियम दिखती है.
टेक्टन का केबिन मॉडर्न है, जिसमें 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन मिलते हैं. सीट्स कम्फर्टेबल हैं, लेकिन रियर स्पेस थोड़ा टाइट हो सकता है. डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, बेहतर मैटेरियल क्वालिटी और अच्छे रियर लेगरूम के साथ सेल्टोस का इंटीरियर ज्यादा स्पेशियस और प्रीमियम है. दोनों में अच्छा बूट स्पेस मिलता है.
फीचर्स और सेफ्टी
दोनों SUVs में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा और कनेक्टेड टेक मिलते हैं. टेक्टन में Google बिल्ट-इन और मूड लाइटिंग है, जबकि सेल्टोस में बोस साउंड सिस्टम और ज्यादा एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सेटअप है. सेल्टोस फीचर-लोडेड लगती है.
सेफ्टी के लिए टेक्टन में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग और ADAS (हायर वेरिएंट्स) है. सेल्टोस में भी 6 एयरबैग्स, ESC, लेवल-2 ADAS और 5-स्टार रेटिंग मिलती है. दोनों सुरक्षित हैं.
इंजन और परफॉरमेंस
टेक्टन में 1.0L टर्बो (100 PS, 19.4 kmpl) और 1.3L टर्बो (163 PS, 17.8-18.5 kmpl) ऑप्शन्स हैं. इन्हें MT और DCT के साथ खरीदा जा सकता है. सेल्टोस में 1.5L पेट्रोल, टर्बो और डीजल ऑप्शन हैं, जो ज्यादा वर्सेटाइल हैं. टेक्टन पावरफुल है, लेकिन सेल्टोस बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और डीजल ऑप्शन देती है.