Nitrogen vs Regular Air: कार के टायरों में कौन सी हवा बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान और सही विकल्प


Last Updated:

क्या आपकी कार के टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाना वाकई फायदेमंद है या फिर यह सिर्फ एक मार्केटिंग ट्रेंड है? कई लोग इसके लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करते हैं, लेकिन क्या उन्हें वास्तव में बेहतर माइलेज, ज्यादा टायर लाइफ और बेहतर सेफ्टी मिलती है? इस रिपोर्ट में जानिए नाइट्रोजन और सामान्य हवा के बीच का वैज्ञानिक अंतर, फायदे-नुकसान और आपकी ड्राइविंग जरूरतों के हिसाब से सबसे सही विकल्प?

ख़बरें फटाफट

90% लोग नहीं जानते! टायरों में कौन सी हवा देती है ज्यादा माइलेज और लंबी लाइफZoom

Nitrogen vs Regular Air: जानिए आपकी गाड़ी के लिए क्या सही?

Nitrogen vs regular air: आपकी कार के टायर आपकी सेफ्टी, माइलेज, हैंडलिंग और कम्फर्ट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. रोजाना गाड़ी चलाते हुए क्या आपने कभी सोचा है कि टायरों में सामान्य हवा भरें या महंगी नाइट्रोजन गैस? कई कार ओनर्स कन्फ्यूज रहते हैं कि क्या नाइट्रोजन सच में बेहतर है या ये सिर्फ टायर शॉप्स का मार्केटिंग ट्रिक है?

इस आर्टिकल में हम पूरी सच्चाई, वैज्ञानिक फैक्ट्स, फायदे-नुकसान और आपकी ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से सही विकल्प बताएंगे. ताकि आप पैसे बचाएं, टायर लाइफ बढ़ाएं और सुरक्षित ड्राइव करें. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि किस तरह की हवा डलाना सबसे अच्छा रहता है.

नाइट्रोजन और रेगुलर एयर में अंतर

रेगुलर एयर (Compressed Air): इसमें लगभग 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन और बाकी नमी, कार्बन डाइऑक्साइड आदि गैसें होती हैं. पेट्रोल पंप पर आसानी से मुफ्त या बहुत कम दाम में मिल जाती है.

नाइट्रोजन (Nitrogen): 93-99% शुद्ध नाइट्रोजन. इसमें ऑक्सीजन और नमी लगभग नहीं होती. खास मशीन से भरी जाती है.

नाइट्रोजन के फायदे

  1. प्रेशर ज्यादा देर तक स्टेबल रहता है: नाइट्रोजन के मॉलिक्यूल ऑक्सीजन से बड़े होते हैं, इसलिए टायर से धीरे लीक होते हैं. नॉर्मल एयर की तुलना में थोड़ा कम प्रेशर लॉस होता है.
  2. टेम्परेचर स्टेबिलिटी: गर्मी में प्रेशर कम बढ़ता है, जिससे हाई स्पीड या लंबी ड्राइव में टायर कम गर्म होते हैं.
  3. टायर और रिम की लाइफ बढ़ती है: कोई नमी नहीं होने से रिम पर जंग नहीं लगती और टायर रबर का ऑक्सीडेशन कम होता है.
  4. माइलेज और हैंडलिंग: स्टेबल प्रेशर से थोड़ी बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और इवन टायर वियर हो सकते हैं.
  5. सेफ्टी: हाईवे, रेसिंग और हवाई जहाजों में इस्तेमाल होता है, क्योंकि प्रेशर फ्लक्चुएशन कम होता है.

नाइट्रोजन के नुकसान

  1. महंगी: पहली बार ₹400-800 प्रति टायर. बाद में टॉप-अप भी चार्ज हो सकता है.
  2. कम उपलब्ध: हर पेट्रोल पंप पर नहीं मिलती.
  3. मिक्सिंग समस्या: अगर बीच में नॉर्मल एयर भर दी तो नाइट्रोजन का पूरा फायदा कम हो जाता है.

रेगुलर एयर के फायदे: 

  1. सस्ती और आसान: अद जगह मुफ्त या ₹10-20 में उपलब्ध.
  2. काफी प्रभावी: 78% तो नाइट्रोजन ही है. नियमित चेक से कोई बड़ी समस्या नहीं है.
  3. मेंटेनेंस आसान: कहीं भी टॉप-अप कर सकते हैं.

रेगुलर एयर के नुकसान:

  1. ज्यादा लीकेज: छोटे मॉलिक्यूल (खासकर ऑक्सीजन) जल्दी लीक हो जाते हैं.
  2. नमी से समस्या: गर्मी में प्रेशर ज्यादा बढ़ता है, जंग लगने का खतरा.

आपके लिए क्या सही?

नाइट्रोजन चुनें अगर: आप ज्यादा हाईवे ड्राइव करते हैं, तेज स्पीड पसंद हैं, गर्म इलाके (जैसे राजस्थान, गुजरात) में रहते हैं, या लंबी उम्र वाले टायर चाहते हैं. प्रीमियम कार ओनर्स या फ्लीट ओनर्स के लिए अच्छी है.

रेगुलर एयर ही काफी है अगर: शहर में रोजाना कम्यूटिंग, ऑफिस-मार्केट, औसत ड्राइविंग करते हैं. सिर्फ हर 15-30 दिन में प्रेशर चेक करें.

बोनस टिप: हवा चाहे जो भी भरें, सही PSI (कार के मैनुअल या डोर पर लिखा) बनाए रखें. अगर टायर प्रेशर ठीक नहीं हुआ, तो टायर फट सकता है या फिर इंजन पर ज्यादा लोड पड़ सकता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link