
Oppo F33 Series से हाल ही में भारत में 2 नए मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G को लॉन्च किया गया है। अब चीनी कंपनी ने इनमें से Oppo F33 Pro 5G को भारतीय बाजार में उपलब्ध करा दिया है। बड़ी बात यह भी है कि पहली सेल के दौरान कंपनी फोन पर बंपर ऑफर लेकर आई है। इससे ग्राहकों को नया फोन भी जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Oppo F33 Pro 5G सीरीज कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Oppo F33 Pro 5G के 8 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ओप्पो की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ, ओप्पो के रिटेल स्टोर, फ्लिपकार्ट, एमेजोन और देश के प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो गया है।
पहली सेल के दौरान कंपनी बैंक ऑफर के जरिए फोन पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दे रही है जिससे ग्राहकों को 3800 रुपये की बड़ी छूट मिल रही है।
डिजाइन- यह ओप्पो का मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) वाला स्मार्टफोन है जिस कारण यह बेहद मजबूत हैं और गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। कंपनी ने इस फोन की Damage-Proof 360-Degree Armour Body बनाई है। इसके साथ ही फोन को IP66, IP68 के साथ IP69K + की रेटिंग भी दी गई है जो ओप्पो के इस फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षित रखने का काम करती है। Oppo F33 Pro 5G Misty Forest, Passion Red और Starry Blue जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है।
प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर लगाया है। फोन में SuperCool Vapor Chamber System लगाया गया है जो फोन के अंदर हीटिंग की समस्या को रोकने का काम करेगा और परफ़ॉर्मेंस को स्मूद बनाए रखेगा।
डिस्प्ले- इस फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
रैम और स्टोरेज- Oppo F33 Pro 5G के 8 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं।
कैमरा- Oppo F33 Pro 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 MP का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा 100 डिग्री फील्ड व्यू के साथ लगाया गया है। कंपनी के अनुसार यह इस सेगमेंट का सबसे वाइड और बड़े रेजोल्यूशन वाला सेल्फी कैमरा है।
बैटरी- इस स्मार्टफोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS के साथ पेश हुए हैं।