कृतार्थ सरदाना। Oppo K14 5G Review: Oppo K14 5G फोन कंपनी के एक और फोन Oppo K14x 5G का अपर वेरिएंट है। यह दोनों ही कंपनी के लेटेस्ट फोन हैं। लेकिन ज्यादा अच्छे फीचर्स Oppo K14 5G में मिलते हैं। कंपनी ने मुझे Oppo K14 5G रिव्यू के लिए भेजा जिसे मैंने भी करीब 10 दिन इस्तेमाल कर जाना कि इस फोन में दम है या नहीं।
सबसे पहले बता दें कि यह एक बजट फोन है जिसके 3 वेरिएंट आते हैं जिनमें 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये, 6 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है।
बॉक्स में क्या क्या है
Oppo K14 5G के डिब्बे में फोन के साथ 45W का चार्जर (एडाप्टर और डेटा केबल), स्क्रीन टेंपर (फोन पर लगा हुआ), सिलिकॉन बैक कवर, सिम टूल और फोन को लेकर कुछ डॉक्युमेंट मिलते हैं। यानि आपको सब कुछ फोन के साथ में ही मिलेगा।
कैसा है डिजाइन
यह फोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे 3 कलर्स में आता है। कंपनी ने मुझे रिव्यू के लिए Prism White कलर भेजा है।
इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन के बेजेल थोड़े मोटे हैं। फोन की मोटाई 8.6 एमएम है और वजन 216 ग्राम है। इस कारण फोन का वजन भारी है।
Oppo K14 5G की लेफ्ट साइड पर सिम ट्रे और राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन मिलता है। तो वहीं टॉप साइड खाली है लेकिन बॉटम साइड पर माइक, टाइप सी जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद है।
बैक साइड की बात करें तो फोन की बैक साइड अपने नाम के अनुसार फोन की बैक साइड पर प्रिज़म डिजाइन मिलता है जो गलो करता रहता है। कैमरा सेटअप सिल्वर कलर के स्क्वायर में दिया गया है। बैक साइड की लेफ्ट में Oppo की ब्रांडिंग हो रखी है। फ्रंट साइड की सेंटर में सेल्फी कैमरा लगाया गया है।
डिस्प्ले कैसा है
ओप्पो के इस फोन में 6.75 इंच की LCD पैनेल वाली स्क्रीन दी गई है। इस फोन में 1570 × 720 पिक्सल पर HD+ रिजॉल्यूशन के साथ अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है।
ओप्पो के इस फोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इससे स्क्रीन पर धूप की तेज रोशनी पड़ने पर भी फोन का डिस्प्ले साफ दिखता है। मैंने इस फोन में यूट्यूब पर Narendra Modi चैनल और Republic Bharat चैनल देखा। इसके साथ ही फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर और गाने भी देखें।
फोन में HD+ डिस्प्ले में सब कुछ अच्छा दिखा। हालांकि अच्छा होता अगर फोन में फुल एचडी डिस्प्ले मिलता।
परफॉर्मेंस अच्छी है या नहीं
Oppo K14 5G में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।इससे यह फोन काफी स्मूद है और एक ऐप से दूसरी ऐप में स्विच करने में कोई परेशानी नहीं होती। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 6 GB रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट आते हैं। मैंने इस फोन में रियल क्रिकेट और BGMI जैसी गेम खेलकर देखी जो मैं ठीक ठाक ढंग से खेल पाया।
ओप्पो का यह फोन मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स के साथ आता है जिस कारण यह फोन गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। मैंने Oppo K14 5G का ड्रॉप टेस्ट किया जिसमें फोन को लेकर कंपनी का दावा सही साबित हुआ और फोन टूटा नहीं। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68 के साथ IP69 की रेटिंग भी मिली है जो इसे धूल-मिट्टी के साथ प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षित रहने के लिए प्रमाणित करती है।
इसके साथ ही फोन को गीले हाथों से या स्क्रीन पर पानी पड़े रहने पर भी अच्छे से चलाया जा सकता है। इसी कारण फोन के कैमरा में अंडर वॉटर मोड दिया गया है जिससे पानी के अंदर भी फोन से शूटिंग की जा सकती है।
यह फोन सुपर कूलिंग वैपर चैंबर के साथ आता है। इस कारण मुझे इस फोन में हीटिंग महसूस नहीं हुई।
ओप्पो का यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। यह मुझे थोड़ा निराशाजनक लगा आजकल अधिकतर फोन एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च हो रहे हैं लेकिन ओप्पो ने इसे पुराने ओएस के साथ बेच रही है।
इसके साथ ही फोन में करीब दर्जन भर ऐप्स प्रीलोडेड मिलती हैं जिनमें से मेरे कोई भी काम की नहीं थी। आपके पास इसे अनइंस्टॉल करने का विकल्प रहेगा।
अब बात कैमरा की
Oppo K14 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मोनोक्रोम कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फ़ी के लिए 8 MP का कैमरा लगाया गया है। फोन में कैमरा के कई मोड मौजूद हैं। मैं इस फोन से खींचे गए कुछ फोटो को यहां पोस्ट कर रहा हूँ ताकि आप भी कैमरा की क्वालिटी देख सकें।
इस फोन के कैमरा में अंडर वॉटर मोड दिया गया है जिससे पानी के अंदर भी फोन से शूटिंग की जा सकती है। हालांकि मैंने यह खुद इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन यह इस फोन का एक आकर्षित फीचर है।
फोन के कैमरा से दिन की रोशनी के साथ नाइट मोड में भी अच्छे नतीजे मिले। लो लाइट में फोन का कैमरा औसत रहा। लेकिन अपनी रेंज के अनुसार फोन का कैमरा अच्छे फोटो खींच पाता है।
बैटरी बैकअप कितना
Oppo K14 5G में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। यह इस फोन का एक और आकर्षित फीचर है। रिव्यू के दौरान मैंने इस फोन को फुल चार्ज करने के बाद दिन भर सोशल मीडिया चलाने के साथ 1.5 घंटा यूट्यूब और Jio Hotstar भी चलाया। इसके साथ ही फोन में 1 घंटा गेम भी खेली लेकिन फोन की बैटरी दिन के अंत तक भी 25 प्रतिशत बची रही। अगर बैटरी सेवर मोड ऑन रखेंगे तो फोन 2 दिन तक सामान्य इस्तेमाल के दौरान भी चल जाएगा।
इस फोन के साथ 45 W का फास्ट चार्जर भी मिलता है। इससे फोन आधे घंटे में 37 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। फोन को फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद है जो एक और अच्छा फीचर है दूसरे फोन और गैजेट्स को चार्ज करने के लिए।
AI फीचर्स
इस फोन में कैमरा के लिए तो कई AI फीचर्स हैं ही साथ ही इसमें AI Game Boost 2.O फीचर है जो गेम खेलते वक्त स्मूद अनुभव प्रदान करने का काम करता है। AI LinkBoost 3.O एक और अच्छा फीचर है जिससे आपको फोन में अच्छे सिग्नल मिलते हैं।
मेरी राय
Oppo K14 5G एक मिड रेंज फोन है। अपनी रेंज के अनुसार फोन में ठीक ठाक डिस्प्ले, अच्छी परफ़ॉर्मेंस, बढ़िया कैमरा, तगड़ी बैटरी है। हालांकि फोन का वजन भारी है, ओएस पुराना है लेकिन फोन में कुल मिलाकर अपनी रेंज के अनुसार कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में अगर आपको 20,000 के आसपास कोई फोन लेना है तो Oppo K14 5G बिल्कुल एक अच्छा विकल्प है।