Smartphone Launch

Motorola Edge 70 Max: 7100 mah बड़ी बैटरी और 90W की सुपरफास्ट चार्जिंग वाले फोन की सेल हुई शुरू, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा बंपर ऑफर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 21, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Motorola Edge 70 max पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च हुआ था। अब इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है। बता दें कि यह कंपनी का अपर मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कंपनी पहली सेल में तगड़ा ऑफर भी लेकर आई है, जिससे यह फोन सेल भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।    

कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Motorola Edge 70 Max के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये है। सेल के लिए यह फोन फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हो गया है। इसके साथ ही यह फोन रिलायंस डिजिटल के ऑनलाइन और रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो गया है। लेकिन बेस्ट ऑफर मोटोरोला की साइट पर चल रहा है। 

मोटोरोला की साइट पर लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इस फोन को अगर आईसीआईसीआई बैंक या एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो उन्हें 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन अगर ग्राहक IDFC फर्स्ट बैंक और कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन खरीदेंगे तो उन्हें 5500 रुपये का सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा।

इससे ग्राहकों को Motorola Edge 70 Max का 8 GB रैम वेरिएंट 49,999 रुपये और 12 GB रैम वेरिएंट 54,999 रुपये की कीमत में मिल जाएगा।  

Moto edge 70 max के फीचर्स 

Motorola Edge 70 Max पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Motorola Qira टेक्नोलॉजी दी गई है। यह Motorola का नया क्रॉस-डिवाइस AI फीचर है, जिसे Motorola स्मार्टफोन, Lenovo PC और टैबलेट को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। यह फीचर AI पर काम करता है जिसमें चैट मोड, नेक्स्ट मूव, क्रियेटर जोन, Pay Attention और Catch Me Up जैसे फ़ीचर्स शामिल हैं, जो यूज़र्स को कंटेंट बनाने, मीटिंग का सारांश (summary) तैयार करने, संदर्भ के अनुसार सुझाव पाने और कई डिवाइस पर बिना किसी रुकावट के काम जारी रखने में मदद करते हैं।

डिजाइन- यह फोन PANTONE Aqua Gray (ग्रीन), PANTONE Dark Shadow (ब्लैक) और PANTONE Ice Melt (लाइट ब्लू) जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। फोन के फ्रेम एल्युमिनियम से बनाए गए हैं। स्मार्टफोन की फ्रंट और बैक साइड पर Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। इस कारण यह एक तगड़ा स्मार्टफोन है जो गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटेगा।  

डिस्प्ले- इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर Quad HD+ (2K) Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 144 Hz का रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन में 120 fps पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी।  

रैम और मेमोरी- यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 12 GB की LPDDR5X रैम लगाई गई है। 

कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 710 मेन OIS बैक कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 8 MP का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा लगाया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 इन 1 लाइट सेंसर लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

बैटरी- Moto edge 70 max में 7100 mah की बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए फोन में  90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। इस फोन में 5500 mm का वैपर कूलिंग चैम्बर लगाया गया है जो फोन के अंदर उत्पन्न होने वाली हीटिंग की समस्या से निपटने का काम करेगा। 

अन्य फीचर्स- यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Hello Ux के साथ पेश हुआ है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।