Automobile

Pakistan में लॉन्च हुई Suzuki Fronx, कीमत जान होश उड़ जाएंग

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

खस्ताहाल अर्थव्यस्था वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में Suzuki ने अपनी एक बेहद पॉपुलर कार लॉन्च की है. हम Suzuki Fronx की बात कर रहे हैं. Pak Suzuki ने 6 मई 2026 को लाहौर में इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की. ये पाकिस्तान की पहली लोकली असेंबल्ड SUV है, जो Swift या Alto से अपग्रेड चाहने वाले खरीदारों को टारगेट करती है. ये सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर सेगमेंट में Kia Stonic, Chery Tiggo जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी.

कीमत सुनते ही आप दंग रह जाएंगे. जहां की आम जनता अपनी रोजी-रोटी के लिए पूरे दिन स्ट्रगल करती है उस देश में Fronx की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 60 लाख रुपये रखी गई है. इसे कुल 4 वेरिएंट ऑप्शन में पेश किया गया है. बेस GL MT को 59.99 लाख, GL AT (4AT) को 60.99 लाख, GLX 6AT Hybrid (Mono-Tone) को 62.99 लाख और GLX 6AT Hybrid (Two-Tone) को 63.74 लाख में खरीदा जा सकता है.

अपने देश से तुलना

अगर अपने देश से तुलना करें, तो भारत में Maruti Suzuki Fronx की कीमत मात्र ₹6.85 लाख से शुरू होकर फुली लोडेड टॉप वेरिएंट के लिए ₹11.98 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. पाकिस्तान में लोकल असेंबली के बावजूद टैक्स और इंपोर्ट कंपोनेंट्स की वजह से ये काफी महंगी है. अंतर की बात करें, तो पाकिस्तान में इसे 1.5L K-Series माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है. वहीं, भारत में इसे 1.2L पेट्रोल या 1.0L टर्बो पेट्रोल + CNG ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5MT / 4AT (GL), 6AT (GLX) शामिल हैं और ये 15 से 18 KMPL तक का माइलेज देने में सक्षम हैं.

पाकिस्तान वर्जन में टॉप GLX में 6 एयरबैग्स और बेहतर फीचर्स मिलते हैं, जबकि भारत में सेफ्टी रेटिंग (ANCAP 1-स्टार) को लेकर चर्चा रहती है. डिजाइन और डाइमेंशन्स लगभग समान हैं (3995 mm लंबाई, 1765 mm चौड़ाई, 2520 mm व्हीलबेस). पाकिस्तान में इसे काफी प्रीमियम क्रॉसओवर कार माना जा रहा है.

आपको बता दें कि भारतीय रुपया पाकिस्तानी करेंसी के मुकाबले काफी मजबूत है. मौजूदा समय में 1 INR पाकिस्तान के 2.95 रुपए के बराबर है. अगर कीमतों की तुलना USD में करें, तो भारत में फ्रॉन्क्स को 7253.03 यूएस डॉलर देकर खरीदा जा सकता है. वहीं, पाकिस्तान में इसकी कीमत लगभग 21464.79 यूएस डॉलर रखी गई है.

डिजाइन और इंटीरियर

Fronx का लुक मॉडर्न और SUV-इंस्पायर्ड है. इसे बोल्ड फ्रंट ग्रिल, क्लैडिंग, रूफ रेल्स, LED लाइट्स (टॉप वेरिएंट में) और 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं. ये हाई ग्राउंड क्लियरेंस और अच्छी रोड प्रेजेंस देती है, शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है. मोनो टोन कलर ऑप्शन टॉप वेरिएंट में उपलब्ध है.

इसके डु्अल टोन इंटीरियर में अच्छी बिल्ड क्वालिटी, स्पेसियस सीट्स (5 सीटर), अच्छा रियर लेग रूम और डिसेंट बूट स्पेस मिलता है. 9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट (Android Auto + Apple CarPlay), स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और अच्छी फिट-फिनिश इसे खास बनाती है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसे 9-इंच स्क्रीन, 360° कैमरा, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटो AC, रियर AC वेंट्स, पार्किंग सेंसर्स, और पावर विंडोज के साथ सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स (डुअल फ्रंट, साइड + कर्टेन), ABS के साथ EBD, हिल होल्ड, ISOFIX, रियर कैमरा/सेंसर्स मिलते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।