PM नरेंद्र मोदी से विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने की मुलाकात, भेंट की कॉफी टेबल बुक ‘वीर विठ्ठलभाई पटेल’

Aman Shanti In

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली सरकार के कार्यों पर लगातार नजर रख रहे हैं। दिल्ली सरकार से जुड़े प्रमुख लोग भी समय-समय पर मिलकर उनसे दिल्ली की गतिविधियों को लेकर जानकारी दे रहे हैं।

इसी क्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। इस दाैरान गुप्ता ने उन्हें विधानसभा में कराए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया।

गुप्ता ने संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को दिल्ली विधान सभा की प्रस्तुति शताब्दी–यात्रा, वीर विठ्ठलभाई पटेल शीर्षक वाली काफी टेबल बुक भेंट की, जो केंद्रीय विधान सभा के प्रथम भारतीय निर्वाचित अध्यक्ष वीर विठ्ठलभाई पटेल को समर्पित है। यह पुस्तक 1925 से 2025 तक भारत की संसदीय यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज प्रस्तुत करती है।

पुस्तक के संबंध में जानकारी देते हुए गुप्ता ने प्रधानमंत्री को बताया कि यह काफी टेबल बुक भारत की एक सदी लंबी संसदीय एवं लोकतांत्रिक विकास यात्रा का व्यापक संकलन है। इसमें दुर्लभ अभिलेखीय तस्वीरें, ऐतिहासिक दस्तावेज और वे महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं जिन्होंने बीते सौ वर्षों में भारतीय लोकतंत्र की दिशा तय की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान गुप्ता ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि ऑडिट पैरा माॅनिटरिंग सिस्टम से लेकर नेशनल ई–विधान एप्लीकेशन ( नेवा ) के बारे में भी अवगत कराया। जिसके माध्यम से दिल्ली विधानसभा पूर्णत: डिजिटल एवं पेपरलेस सदन के रूप में परिवर्तित हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment