दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे G20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया और भारत–फ्रांस संबंधों की मजबूती पर जोर दिया। मुलाकात के बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि देश तभी मजबूत होते हैं जब वे साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बेहतरीन बातचीत बताया और कहा कि भारत–फ्रांस संबंध दुनिया के लिए सकारात्मक शक्ति हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं पर वैश्विक सहयोग की जरूरत पर भी जोर दिया और G20 देशों को स्पेस एजेंसियों के सैटेलाइट डेटा साझा करने और डेवलपमेंट-सेंट्रिक दृष्टिकोण अपनाने का सुझाव दिया।