PM Modi Varanasi Visit LIVE : वंदेभारत ट्रेन को पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने द‍ि‍खाई हरी झंडी

Aman Shanti In
5 Min Read

वाराणसी। PM Modi Varanasi Visit LIVE : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी शुक्रवार की शाम पांच बजे पहुंच गए। शन‍िवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्‍होंने अपने संसदीय क्षेत्र से ही वर्चुअली लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनों को जनता की सेवा के लिए समर्पित की।

प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह लगभग आठ बजे बरेका गेस्ट हाउस से बाई रोड बनारस रेलवे स्टेशन, मंडुआडीह पहुंचे। वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर वह कुछ स्कूली बच्चों से संवाद भी क‍िया और लगभग तीन हजार लोगों को संबोधित भी वह करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह दस बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो गए।

पीएम ने कहा क‍ि हर एक चीज में नए नए व्‍यापारों को लोग शुरू कर रहे हैं। इससे यूपी और काशी में समृद्धि‍ का द्वार खुल रहा है। व‍िकस‍ित भारत का मंत्र साकार करने के ल‍िए इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर काम कर रहे हैं। गैस पाइप लाइन से लेकर तमाम काम कर रहे हैं। गुणवत्‍ता सह‍ित रोपवे और गंजारी, स‍िगरा स्‍टेड‍ियम पर काम हो रहा है। बनारसमें आना रहना और सुव‍िधाओं को जीना खास अनुभव बना हुआ है।

सरकार का प्रयास काशी में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में सुधार का है। पहले गंभीर बीमारी पर बीएचयू व‍िकल्‍प होता था। पूरी रात खड़े रहने के बाद कैंसर तक का इलाज नही था। जमीन खेत बेंचकर मुंबई जाते थे।

शंकर नेत्रालय सह‍ित तमाम अस्‍पताल काशी पूर्वांचल सहि‍त आसपास के राज्‍यों के ल‍िए वरदान बने हैं। आज गरीबों के लाखों करोड़ों रुपये की बचत हो रही है। च‍िंंता खत्‍म हुई है। हमें काशी की गत‍ि ऊर्जा बनाए रखनी है। यह समृद्ध काशी हो। जो भी आए सभी को अलग ऊर्जा उत्‍साह और आनंद म‍िल सके।

कुछ छात्रों से वंदेभारत एक्‍सप्रेस में मुलाकात की। बच्‍चों के बीच अलग अलग व‍िषयों पर कंपटीशन होता है। व‍िकस‍ित भारत की कल्‍पना कव‍िता और अन्‍य कार्य कलापों से जोड़ा जाता है। बच्‍चों ने काशी के व‍िकास पर सुरक्ष‍ित भारत पर च‍ित्र बनाए कव‍िताएं सुना रहे हैं। सांसद के नाते गर्व हुआ है।

कहा क‍ि मैं एक बच्‍चे से म‍िला। जो च‍ित्र बनाया वह प्रसन्‍नता का व‍िषय है। श‍िक्षकों को बधाई क‍ि उनको प्रेरणा दी, माता पि‍ता ने भी योगदान द‍िया होगा। एक बार इन बच्‍चों का कव‍ि सम्‍मेलन करवाएं और उनमें से कुछ बच्‍चों को देशभर में ले जाएं। बच्‍चों को बधाई। आज अध‍िक कार्यक्रम में जाना है। सुबह अध‍िक संख्‍या में आ गए। आयोजन और इन ट्रेनों के ल‍िए शुभ कामनाएं।

पीएम ने ट्रेनों को हरी झंडी द‍िखाने के बाद सभा को संबोध‍ित क‍िया। बताया क‍ि इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से ही देश का व‍िकास होगा। गांव नगर की कनेक्‍ट‍िव‍िटी होने के बाद आवाजाही और कारोबार का जुड़ाव हो जाता है। इससे देश को गत‍ि म‍िलती है।

यह देश का ट्रांसफार्मेंशन करने का अभ‍ियान है। वंदेभारत भारतीयों द्वारा भारतीयों के ल‍िए बनाई गई है। व‍िदेश में होता था यह अब देश में हो रहा है। यह हमारे देश की ताकत है।

अब व‍िदेशी यात्री भी वंदेभारत को देखकर अचंभ‍ित होते हैं। व‍िकस‍ित भारत के ल‍िए यह ट्रेनें मील का पत्थर बनने जा रही हैं। तीर्थ यात्राएं देवदर्शन का पार्ट नहीं बल्‍क‍ि भारत की आत्‍मा को जोड़ने वाली पव‍ित्र परंपरा है। अयोध्‍या, च‍ित्रकूट काशी हरि‍द्वार आद‍ि पावन धाम वंदेभारत से जुड़ रहे हैं। यह भारत के व‍िरासत के शहरों को देश के व‍िकास के ल‍िए जोड़ने का बड़ा कदम हैं। इसका आर्थ‍िक पहलू हैं।

11 साल में यूपी में व‍िकास कार्यों से तीर्थाटन को नए स्‍तर पर पहुंचा द‍िया है। 11 करोड़ श्रद्धालु बाबा दरबार आए थे। राम मंदि‍र में छह करोड लोग दर्शन कर चुके हैं। यूपी की अर्थव्‍यवथा को हजारों करोड़ का लाभ द‍िया है। होटल ट्रैवल और नाव कारोबार‍ियों को संजीवनी दी है।

Share This Article
Leave a Comment