Poco M8 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, चार साल तक मिलेगा Android अपडेट

Aman Shanti In

नई दिल्ली। Poco M8 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके आने से पहले, Xiaomi की सब्सिडियरी कंपनी ने अपकमिंग हैंडसेट के बारे में कई डिटेल्स कन्फर्म की हैं, जिसमें इसका डिस्प्ले, चिपसेट और सॉफ्टवेयर सपोर्ट शामिल है। इसमें 6.77-इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। Poco M8 5G में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ आएगा। ये हैंडसेट HyperOS 2 पर चलेगा, जिसमें चार साल के Android अपडेट का भी वादा किया गया है।

Poco M8 5G डिस्प्ले और चिपसेट स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट के जरिए बताया कि Poco M8 5G में 6.77-इंच (2,392 x 1,080 पिक्सल) का 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इसमें DCI-P3 कलर गैमट का 100 परसेंट कवरेज और Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट होने की बात कही गई है।

Poco M8 5G को Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलने के लिए एडवर्टाइज किया गया है। ब्रांड ने चार साल के Android अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। ये भी कन्फर्म है कि इसे जल्द ही Android 16-बेस्ड HyperOS 3 का अपडेट मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
4 Comments