Bajaj Auto ने मई 2026 में घरेलू बाजार में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी की कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,95,398 यूनिट रही, जो मई 2025 के 1,82,746 यूनिट की तुलना में 12,652 यूनिट या 6.92% की वृद्धि दर्शाती है. पल्सर ब्रांड ने बाजार पर अपनी दबदबा बरकरार रखा, जबकि चेतक जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर में शानदार 50% से अधिक की उछाल देखी गई.
कुछ मॉडल्स में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन कुल मिलाकर कंपनी के बड़े पोर्टफोलियो और नए प्रोडक्ट्स की मांग ने कस्टमर बेस अच्छा बनाए रखा है. मई 2026 में पल्सर ने 63.6% मार्केट शेयर के साथ सेगमेंट को लीड किया. ये डेटा बजाज की लगातार ग्रोथ स्ट्रैटजी और कस्टमर प्रेफरेंस को समझने में मददगार है. आइए कंपनी की मॉडल वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर भी एक नज़र डालते हैं.
Bajaj Pulsar
पल्सर मई 2026 में बजाज की सबसे मजबूत परफॉर्मर रही. कंपनी ने इस मॉडल की 1,24,270 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल मई में ये आंकड़ा 1,22,151 यूनिट था. 2,119 यूनिट की बढ़ोतरी के साथ 1.73% सालाना ग्रोथ दर्ज की गई. कुल घरेलू सेल्स का 63.60% हिस्सा अकेले पल्सर ने अपने नाम किया. स्पोर्टी परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और युवा खरीदारों की पसंद के कारण पल्सर ब्रांड बजाज की रीढ़ बना हुआ है. लगातार नए वेरिएंट्स और मार्केटिंग के जरिए कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है.
Bajaj Chetak
चेतक ने मई 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन किया. बिक्री 25,540 यूनिट से बढ़कर 38,376 यूनिट हो गई, यानी 12,836 यूनिट या 50.26% की भारी वृद्धि. कुल सेल्स में इसका शेयर 19.64% रहा. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती मांग, बेहतर रेंज, आकर्षक डिजाइन और बजाज की विश्वसनीयता ने चेतक को ग्राहकों की पहली पसंद बनाया है. ये आंकड़ा साफ दर्शाता है कि बजाज इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
Bajaj Platina
प्लेटिना मई 2026 में थोड़ी गिरावट के साथ 26,467 यूनिट बिकी, जबकि पिछले साल 27,919 यूनिट थी. 1,452 यूनिट की कमी के कारण सालाना स्तर पर 5.20% की गिरावट आई है. कुल शेयर 13.55% रहा. इसके बावजूद प्लेटिना बजाज का बेस्ट सेलिंग कम्यूटर मॉडल बना हुआ है. इकोनॉमिकल राइडिंग, कम मेंटेनेंस और विश्वसनीयता के कारण ग्रामीण और मध्यम वर्ग के ग्राहक इसे पसंद करते हैं. कंपनी को नए फीचर्स जोड़कर इसकी पॉपुलरिटी बढ़ाने की जरूरत है.
Bajaj CT
CT सीरीज की बिक्री मई 2026 में 3,074 यूनिट रही, जो पिछले साल की 3,608 यूनिट से 534 यूनिट कम है. इसमें 14.80% की गिरावट दर्ज की गई. कुल शेयर केवल 1.57% रहा. CT बजाज का एंट्री लेवल कम्यूटर मॉडल है, लेकिन कंपटीशन बढ़ने के कारण इसकी मांग में कमी आई है. फिर भी ये उन ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प बनी हुई है, जिन्हें सिंपल बाइक चाहिए.
Bajaj Avenger
अवेंजर क्रूजर बाइक की बिक्री मई 2026 में 1,572 यूनिट रही, जबकि पिछले साल 1,672 यूनिट थी. 100 यूनिट की कमी के साथ 5.98% की गिरावट आई. कुल शेयर 0.80% रहा. क्रूजर सेगमेंट में कंपटीशन तेज होने के बावजूद अवेंजर अपनी स्टाइल और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है. बजाज को इस सेगमेंट में नए वेरिएंट्स और मार्केटिंग के जरिए फिर से ग्रोथ हासिल करने की रणनीति बनानी चाहिए.
Bajaj Dominor
डोमिनार ने मई 2026 में अच्छी परफॉर्मेंस दी. बिक्री 819 यूनिट से बढ़कर 1,089 यूनिट हो गई, यानी 270 यूनिट या 32.97% की मजबूत वृद्धि हुई है. हालांकि कुल शेयर केवल 0.56% रहा. परफॉर्मेंस बाइक लवर्स के बीच डोमिनार की पॉपुलरिटी है. पावरफुल इंजन और स्पोर्टी हैंडलिंग के कारण ये मॉडल बाइक एन्थुजियस्ट्स को आकर्षित करता है.
Bajaj Freedom
फ्रीडम मॉडल की बिक्री मई 2026 में काफी घटी है. केवल 550 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 1,037 यूनिट था. 487 यूनिट की कमी के साथ 46.96% की भारी गिरावट दर्ज हुई. कुल शेयर सिर्फ 0.28% रहा. ये मॉडल फिलहाल कमजोर प्रदर्शन कर रहा है. कंपनी को इसके फीचर्स, प्राइसिंग और मार्केटिंग पर रीथिंक करना पड़ सकता है.