RaeBareli : एडीएम सिद्धार्थ का महराजगंज में औचक निरीक्षण

aditisingh
2 Min Read

RaeBareli ! अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने महराजगंज तहसील में मंडी समिति परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया। अपर जिलाधिकारी ने किसानों से धान खरीद की पूरी प्रक्रिया तौल, गुणवत्ता परीक्षण, रिकॉर्डिंग, बोरे उपलब्धता और केंद्र पर अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर तौल हो तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुविधाएं बिना किसी अवरोध के उपलब्ध कराई जाए। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में किसानों के बैंक खातों में पहुँचना चाहिए।

इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत महाराजगंज में पानी की लाइन में लीकेज की समस्या के दृष्टिगत निरीक्षण किया। जल निगम एवं जलकल अभियंताओं की टीम ने लीकेज का स्थान पता कर लिया है। लीकेज को सही करने का काम चल रहा है। पानी की सप्लाई को बंद कराकर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में जनउपयोग हेतु उपलब्ध करा दिए गए है। डॉक्टर की टीम द्वारा पूरे क्षेत्र का हाउस टू हाउस सर्वे कर लिया है, कोई भी व्यक्ति पानी की वजह से बीमार नहीं पाया गया है। निरीक्षण के समय एसडीएम महाराजगंज गौतम सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत महराजगंज, जल निगम के अभियंता एवं स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment