Raebareli headlines : चचेरे देवर ने भाभी की पटक पटक कर की हत्या मारपीट में मृतका के पति को भी आई गंभीर चोट

Aman Shanti In
2 Min Read

Raebareli headlines : रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ठकुराइन खेड़ा मजरे सगुनी गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में शोभा लाल पुत्र देवी दयाल ने खीरों थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांगकी है। तहरीर के अनुसार, उनके परिवार का दिनेश कुमार पुत्र सुंदरलाल अपने घर में झगड़ा कर रहा था। जब शोभा लाल उसे रोकने पहुंचे तो दिनेश ने उन पर मुक्कों से हमला कर दिया और दांत से काट लिया। आरोप है कि इसके बाद दिनेश ने शोभा लाल की पत्नी राजकुमारी (लगभग 45 वर्ष ) जो पास के हैंडपंपपर पानी भर रही थीं, को उठाकर पटक दिया और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस दोनों घायलों को खीरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)ले गई।

वहां तैनात डॉक्टर मनोज मिश्रा ने जांच के बाद राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शोभा लाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सुचना पर पहुंची खीरों पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खीरों पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जांच पड़ताल जारी है।

Share This Article