Raebareli Local News : मिशन शक्ति के तहत जेंडर सेंसिटिविटी एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न

सतीश कुमार
2 Min Read

Raebareli Local News ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अभियान ‘‘मिशन शक्ति फेज 5.0’’ के तहत महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना एवं मिशन शक्ति अधिकारियों के सहयोग से श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल, मुंशीगंज, रायबरेली में जेंडर सेंसिटिविटी एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ साथ नारी स्वास्थ्य एवं नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण संबंधित कई विषयों पर जागरूक किया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना व राष्ट्रीय कृत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1930, 112, 1090 आदि के प्रति जागरूक करते हुए विभागीय योजनाओं की पंपलेट वितरण की गई।

इस अवसर पर जिला समन्वयक शैफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी, वीरेन्द्र पाल, रूमा परवीन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या इंजीनियर आस्था ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय के निदेशक पुष्पेंदर सिंह गांधी ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिशन शक्ति के इस सार्थक आयोजन की सराहना की और नारी सशक्तिकरण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment