Raebareli Local News ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना एवं मिशन शक्ति अधिकारियों के सहयोग से स्वैच्छिक संस्था गांधी सेवा निकेतन (बाल गृह बालिका) एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जेंडर सेंसिटिविटी एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित किए गए कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओ को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ साथ नारी स्वास्थ्य एवं नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण संबंधित कई विषयों पर जागरूक किया गया।
छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना व राष्ट्रीय कृत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098. 181, 1930, 112, 1090 आदि के प्रति जागरूक करते हुए पम्पलेट वितरण की गई।