Raebareli News : 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व लगभग 150 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट

सतीश कुमार
1 Min Read
Raebareli News : आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
 टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना सरेनी अंतर्गत ग्राम पुरनपुर, एवं बैरुआ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग  150 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment