Raebareli News : एडीएम ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

सतीश कुमार
3 Min Read

Raebareli News  ! अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने जिला खरीद अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता के साथ आज मण्डी समिति रायबरेली में स्थापित/संचालित 09 धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डी समिति में संचालित धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की धान खरीद का कार्य प्रारम्भ पाया गया। उन्होंने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक किसानों से सम्पर्क स्थापित करते हुये मानक के अनुरूप धान की तौल ससमय सुनिश्चित करायी जाये। किसी भी दशा में किसानों को केन्द्रों से वापस न किया जाये। 


अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/जिला खरीद अधिकारी द्वारा रैण्डम आधार पर अपने धान का विक्रय कर चुके कृषकों से दूरभाष पर वार्ता की गयी, जिसमें कृषकों द्वारा अपना धान केन्द्र पर बेचे जाने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त होने की पुष्टि की गयी। उन्होंने मण्डी समिति रायबरेली में भारतीय खाद्य निगम के स्थापित क्रय केन्द्र रायबरेली मण्डी के केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि बैनर पर केन्द्र प्रभारी का नाम व धान की उत्पादकता का विवरण अंकित करायें। उन्होंने सभी मण्डी सचिवों को मण्डी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के कड़े निर्देश दिये गये। सभी क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपनी तहसील में स्थापित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते हुये नियमानुसार खरीद कराना सुनिश्चित करें।

सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को धान खरीद हेतु समस्त अभिलेखों की जांच करते हुये खरीद किये जाने तथा कृषक के नॉमिनी के आधार कार्ड की एक प्रति सुरक्षित रखने के निर्देश दिये गये। जिला खाद विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में अबतक 92 क्रय केन्द्रों पर कुल 567 कृषकों से 2896.13 मी०टन की धान खरीद हो चुकी है तथा 9913 कृषक पंजीकरण हो चुके हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत जनपद रायबरेली में किसानों से धान क्रय का कार्य 01 नवम्बर, 2025 से प्रारम्भ है।

 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत भारत सरकार द्वारा थान का समर्थन मूल्य धान कॉमन रू0 2369.00 प्रति कुन्तल एवं ग्रेड ‘ए’ रू0 2389.00 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष रू0 69.00 प्रति कुन्तल अधिक धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment