Raebareli news : बाल साहित्य सम्मान के लिए करें आवेदन, अन्तिम तिथि 18 अगस्त

सतीश कुमार

Raebareli news ! उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा बाल साहित्य संबर्द्धन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष  2025-26 के लिए दिये जाने वाले दस बाल साहित्य सम्मानों- सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान तथा उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/विद्वानों का चयन किया जाना है।

उक्त सम्मानों के लिए साहित्यकारों/विद्वानों की संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम, जन्म तिथि, पता, दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है, उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि इक्यावन हजार होगी।  उपर्युक्त बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुतियाँ ’’बाल साहित्य सम्मान’’ सम्बन्धी शीर्षक से निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ-226001 को भेजी जायेगी, जिसकी अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2025 है।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ’बाल साहित्य सम्मान नियमावली, 2015’ संस्तुति प्रपत्र तथा सम्मानों से सम्बन्धित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर उपलब्ध है और उसमें उपर्युक्त निर्धारित प्रपत्र भी उपलब्ध है, जिन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। सम्मानों हेतु संस्तुतियों व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *