Raebareli news। पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडे व लोहे की राड लेकर हमलावर हो गए। घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। परिजन सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले आए। जहां बुजुर्ग की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला स्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर घटना की जांच कर रही है।
पुरे पासिन मजरे मतरौली निवासी राजाराम व भागीरथ के परिवारों के मध्य काफी समय से विवाद चला आ रहा है। बताते हैं कि कुछ दिनों पूर्व भी दोनों परिवारों के मध्य विवाद हुआ था, जिसमें विपक्षियों ने राजाराम के भाई रामदेव ने मारपीट का केस दर्ज कराया था।
इसी बात को लेकर गुरुवार की देर रात भागीरथ के परिवारिक जनों द्वारा गाली गलौज की जा रही है। राजाराम ने जब इस बात पर विरोध किया तो आरोप है कि लाठी-डंडों व लोहे की राड से लैस भागीरथ के परिवार के एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर घर में मौजूद लोगों को मारपीट लहूलुहान कर दिया।
घटना में बुजुर्ग राजाराम तथा उनकी पत्नी सुमेरा, भाई रामदेव, बेटा इंद्रपाल, पोता अभिषेक, शिवम व पोती सोनाली तथा दूसरे पक्ष से भागीरथ का बेटा श्याम मोहन घायल हो गये। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।