Raebareli News ! बुराई पर अच्छाई का प्रतीक राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाने वाला नवरात्रि हिन्दू धर्म का पतित पर्व है। नवरात्रि सांस्कृतिक मूल्यों और प्रथाओं को जींवत रखने का उत्सव है। हिन्दू धर्मावलम्बी इन दिनों में माँ दुर्गा के अनेक रूपों की पूजा करते हुए माँ से शान्ति के आर्शीवाद की प्रार्थना करता है।
इसी क्रम में भारतीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ पासी ने अपने साथियों के साथ सलोन विधान सभा के सूची में प्रसिद्ध माँ कमासिन मन्दिर में मत्था टेकते हुए नागरिकों की खुशहाली के लिए प्रार्थना किया। तत्पश्चात् तमाम दुर्गा पूजा समारोह के विभिन्न पण्डालों में जाकर माँ का आर्शीवाद प्राप्त किया। दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा मंच के प्रदेश अध्यक्ष का मार्ल्यापण, अंगवस्त्र एवं माँ की चुनरी पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आशीष तिवारी, राजेश तिवारी, विवेक मिश्रा, कुलदीप पासी, अवधेश पासी, एस.एस. विशेन, तेजा पटेल, प्रमोद कुमार मौर्या, दिव्यांशु प्रताप, श्रीराम मौर्या, अंकित श्रीमाली आदि लोग रहे।