Raebareli News : DM हर्षिता माथुर के निर्देश पर रायबरेली में संस्कृति उत्सव का आयोजन

aditisingh
1 Min Read

Raebareli News ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश के क्रम में 10 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक जनपद रायबरेली में उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 मनाये जाने विषयक निर्देश निर्गत किये गये हैं। संस्कृति उत्सव 2025-26 के अन्तर्गत गायन, वादन एवं नृत्य से सम्बन्धित विधावों से संबंधित 10 से 14 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत, विकास खण्ड, तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा 15 जनवरी को जनपद स्तर के चयनित कलाकारों का प्रतियोगिता का आयोजन जनपद मुख्यालय पर किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत एवं विकास खण्ड स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के उपरान्त 14 जनवरी 2026 को तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा निर्धारित किया जायेगा तथा जनपद स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता 15 जनवरी 2026 को सामुदायिक केन्द्र रतापुर रायबरेली में आयोजित की जायेगी।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment