Raebareli News : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकाशकों के स्टॉल देखे और छात्रों व पाठकों से संवाद किया। उन्होंने पुस्तक पठन को ज्ञान वृद्धि का सर्वोत्तम साधन बताते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी व अन्य लोग उपस्थित रहे।