Raebareli News : डीएम ने आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु बाल मैत्री किट का किया वितरण

सतीश कुमार
3 Min Read

Raebareli News ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत जनपद रायबरेली के आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुविधा सम्पन्न बनाये जाने हेतु 400 आगंनबाड़ी केन्द्रों को बाल मैत्री किट का वितरण जिला पंचायती राज रिर्साेस सेन्टर दरीबा में किया। जनपद में पहले चरण में नवम्बर 2024 में 424 आंगनबाड़ी केन्द्रों को बाल मैत्री किट वितरित किया गया था। किट वितरण की सफलता के पश्चात द्वितीय चरण में जनपद की समस्त 2700 आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु बाल मैत्री किट वितरण किये जाने का निश्चय किया गया, जिसके क्रम में आज शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर जनपद स्तर पर पंचायती राज विभाग के सहयोग से 400 आंगनबाड़ी केन्द्रों को बाल मैत्री किट वितरित की गयी, जिसमें 01 इन्फैन्टोमीटर, 01 स्टेडियोमीटर, 01 वयस्क हेतु डिजीटल वजन मशीन, 02 प्लास्टिक कुर्सी, 01 डिजिटल थर्मामीटर, 01  दरी, 02 पर्दे एवं 01 बी0पी0 मशीन उपलब्ध कराया गया है।

इसके साथ ही अन्य विकास खण्डों को विकास खण्ड स्तर पर 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती व विजयदशमी के अवसर पर शेष बची आगंनबाड़ी केन्द्रों को बाल मैत्री किट वितरित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन हमारी पहली प्राथमिकता है, जिसके लिये जिला प्रशासन निरन्तर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए किट का वितरण किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं बालिकाओं का शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के सम्बन्ध में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्बोधित कर जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किट में शामिल वस्तुओं से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार होगा।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सरकार के द्वारा चलाई जा रही 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन जैसी अन्य योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 सितम्बर से प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कानून के बारे में जानकारी देने के साथ ही सेल्फ डिफेंस के बारे में भी जानकारी दी गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि बाल मैत्री किट मिलने से आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों के वजन, ऊँचाई आदि इन्डिकेटर को सही-सही भरने में आसानी होगी। मंच का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह द्वारा किया गया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा किया गया।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment