Raebareli News : विदेश भेजने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

Aman Shanti In
2 Min Read

Raebareli News। विदेश भेजने के नाम पर सौ से अधिक युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। डलमऊ रोड पर संचालित एक फर्जी कंपनी पर अजरबैजान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से एक करोड़ से अधिक की राशि रुपये वसूलने का आरोप है। मामले की शिकायत पीड़ितों ने एसपी से की है।

पवई मौरावां निवासी सूर्यपाल यादव व जोहवानटकी डलमऊ निवासी अरविंद ने बताया कि कंपनी के संचालकों ने इलेक्ट्रिशियन, शटरिंग और फूड पैकेजिंग के नाम पर भर्ती की थी। इस दौरान नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने किसी से 90 हजार तो किसी से एक से डेढ़ लाख रुपये तक की धनराशि वसूली। इसके बाद युवाओं को पासपोर्ट, वीजा और फर्जी हवाई टिकट भी उपलब्ध कराए। दस्तावेजों की जांच में ठगी का खुलासा हुआ। आरोपियों की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी कागजात फर्जी निकले।

सूर्यपाल व अरविंद ने इस मामले में बहाई के जाकिया खान, मोनू यादव, रोहित कुमार पर ठगी करने का आरोप लगाया है। ठगी के शिकार कई युवकों पहले कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया था कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़ित युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Share This Article
Leave a Comment