Raebareli News in Hindi : संचारी रोग नियंत्रण अभियान तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

Ritik Rajput
1 Min Read

Raebareli News in Hindi ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बचत भवन स्थित कलेक्ट्रट सभागार में बैठक की। डीएमओ रमेशचंद्र यादव ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक व दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए पशु पालन,पंचायती राज ,स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग विशेष प्रयास करके अभियान को सफल बनाये।

इसके अतिरिक्त अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाए। जिसके तहत लगातार जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंपलेट, पोस्टर, बैनर एवं माइक के जरिए भी अभियान का प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा, स्वास्थ्य विभाग से डीएस अस्थाना के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों का उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
पत्रकारिता में 5 सालों का अनुभव है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और स्पोर्ट्स की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। रिसर्च स्टोरी और Sports संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment