Raebareli News in Hindi : वृहद स्वच्छ अभियान के तहत 4816 स्थलों पर साफ सफाई

सतीश कुमार
2 Min Read

Raebareli News in Hindi : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के समस्त 980 ग्राम पंचायतों में 05 से 31 अक्टूबर, 2025 तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रोस्टर लगाकर सफाई कर्मचारियों के माध्यम से झाडी कटाई, नाली सफाई, एन्टीलार्वा एवं दवा का छिडकाव फॉगिंग आदि का कार्य कराया जा रहा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया है कि दीपावली एवं आगामी छठ पूजा पर्व को देखते हुए वृहद स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत 20 दिवस में जनपद के 684 ग्राम पंचायतों में 1591 सफाई कर्मचारियों द्वारा कुल 4816 स्थलों पर झाडी कटाई, नाली सफाई, एंटी लार्वा एवं दवा का छिड़काव, फॉगिंग तथा छठ पूजा स्थल की साफ-सफाई आदि का कार्य किया गया, साथ ही साफ-सफाई के दौरान ग्राम पंचायत से निकलने वाले कूड़े को ई-रिक्शा के माध्यम से एकत्रित कर निस्तारित कराये जाने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि साफ-सफाई हेतु रोस्टर के अनुसार लगाए गए कर्मचारियों के कार्यों का जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा०) द्वारा रैण्डम आधार पर भी निरीक्षण किया गया तथा क्रॉस वेरीफिकेशन हेतु अन्य विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी (पं०) को नामित किया गया है, जिनके द्वारा प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण करते हुए कराये गये कार्यों एवं नामित कर्मचारियों की उपस्थिति का अनुश्रवण किया जा रहा है। जिसमें किसी भी कर्मचारी के कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिसके परिणाम स्वरूप कर्मचारियों द्वारा उपस्थित रहकर टीम भावना के साथ ग्राम पंचायत में झाड़ी कटाई, नाली सफाई, एंटी लार्वा एवं दवा का छिड़काव फॉगिंग आदि का कार्य किया जा रहा है।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment