Raebareli News in Hindi : मा0 नगर विकास मंत्री ने शहरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सतीश कुमार
2 Min Read

Raebareli  ! उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री मा0 ए.के. शर्मा ने आज रायबरेली क्लब में जनपद रायबरेली के शहरी क्षेत्र की विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 100 सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का शुभारंभ किया गया। साथ ही विद्युत विभाग की बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 4 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 7 कार्यों तथा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 2 लाख रुपये के 4 कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में मा0 मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि रायबरेली का गौरवशाली इतिहास रहा है, यह सदैव राजनीति, संस्कृति और जनसेवा का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि सदर विधायक अदिति सिंह के अथक प्रयासों से जनपद में तीव्र गति से विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं, जिससे नागरिकों के जीवन को अधिक सुलभ और सहज बनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि नगर पालिका रायबरेली सदर क्षेत्र में वर्ष 2023-24 में 76 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2024-25 में 73 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए धन आवंटित किया गया है।

मा0 मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, कारीगरों एवं लघु व्यापारियों को सशक्त करना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा। उन्होंने आगे कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जनपद में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं और हमारा संकल्प है कि वर्ष 2025 तक जनपद का कोई भी गांव या मजरा विद्युतीकरण से वंचित न रहे।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment