Raebareli news : आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर की दबिश

Aman Shanti In
1 Min Read

Raebareli News : आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी हर्षिता माथुर निर्देशों के अनुपालन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम मोहनपुर, एवं लालगंज थाना अन्तर्गत गुलाब का पूरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 63 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 04 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment