Raebareli News : अब संकरी सड़कों पर सरपट दौड़ेंगी मिनी बसें,

Ritik Rajput
2 Min Read

Raebareli News !  रायबरेली जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अब जिला मुख्यालय और राजधानी लखनऊ तक पहुंचने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे कई ग्रामीण इलाके हैं, जहां से जिला मुख्यालय तक पवाली सड़के संकरी हैं, और जिन्हें लेकर लोग चिंतित रहते थे. लेकिन अब रायबरेली रोडवेज को 35 नई मिनी बसें मंजूर हो चुकी हैं, जो जल्द ही इन इलाकों में पहुंच जाएंगी.

एआरएम रायबरेली के अनुसार, शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सभी ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों को जोड़ने के साथ-साथ राजधानी लखनऊ की यात्रा को भी सुगम बनाने की योजना है. इस योजना के तहत मिली ये 35 नई मिनी बसें, संकरी सड़कों वाले ग्रामीण इलाकों में भी सुगमता से चल सकेंगी. इससे जिले के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होगी सहूलियत
लोकल 18 से बातचीत में परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने रायबरेली डिपो को 35 नई बसें उपलब्ध कराई हैं. ये बसें खासतौर पर उन ग्रामीण अंचल के लिए हैं, जहां से सीधे जिला मुख्यालय या प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक आने-जाने के साधन उपलब्ध नहीं थे. इन बसों के संचालन से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सफर में काफी सहूलियत होगी, और वे आसानी से जिला मुख्यालय व लखनऊ का सफर तय कर सकेंगे.

Share This Article
Follow:
पत्रकारिता में 5 सालों का अनुभव है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और स्पोर्ट्स की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। रिसर्च स्टोरी और Sports संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment