Raebareli News : अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

aditisingh
1 Min Read

Raebareli News ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में   अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध  जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी  के कुशल नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। 

 टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरबख्शगंज अंतर्गत संदिग्ध ग्राम आशाराम का पुरवा, पूरेराना, सोहलिया में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए  दो अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment