RaeBareli News : कलेक्ट्रट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक

aditisingh
1 Min Read

RaeBareli News : कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय व अपर जिलाधिकारी (प्र०) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की जून व जुलाई माह की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निस्तारित,लंबित व नए अभियोजन प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराई जाए तथा समयबद्ध कार्रवाई की जाए। अभियोजन अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि गंभीर प्रकरणों में गवाहों की उपस्थिति, समय पर साक्ष्य प्रस्तुत करने तथा केस डायरी की नियमित निगरानी की जाए। बैठक में पास्को,एससी/एसटी आदि से संबंधित गंभीर प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की गयी।
बैठक में अभियोजन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और विभागवार लंबित प्रकरणों का विवरण साझा किया गया।
बैठक में अभियोजन अधिकारी, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment