Raebareli News : मार्केट सुपर मार्केट व्यापार मंडल के व्यापारियों की आवश्यक बैठक अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि नगर पालिका के द्वारा किए जा रहे हैं उत्पीड़न के खिलाफ समस्त व्यापारी आगामी दिनांक 04 फरवरी दिन बुधवार को सुपर मार्केट में एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगें, जहां पर जिलाधिकारी को नगर पालिका के द्वारा रची जा रही साजिश के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करते हुए मांग-पत्र सौंपा जायेगा।
जनपद के सभी प्रमुख व्यापार मण्डल के पदाधिकारी बसन्त सिंह बग्गा, मुकेश रस्तोगी, अतुल गुप्ता, पंकज मुरारका, प्रभाकर गुप्ता, हरमन्दर सिंह सलूजा, रोहित सन्तानी ने बुधवार को होने वाले गुरूतेग बहादुर मार्केट के व्यापारियों द्वारा ज्ञापन के कार्यक्रम में अपनी पूरी ऊर्जा के साथ उपस्थित रहने का एवं सदैव नेतृत्व करने का आवाहन किया। उक्त जानकारी गुरु तेग बहादुर मार्केट के मीडिया प्रभारी पारुल बाजपेई द्वारा दी गयी।

