Raebareli news today : रायबरेली महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक

aditisingh
1 Min Read

Raebareli news : मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के स्थापना दिवस पर रायबरेली महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण भवन में एक बैठक की। उन्होंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह पर्यावरणीय उद्यान पार्क में रायबरेली के स्थापना दिवस पर रायबरेली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया गया एवं किए गए कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त कार्य ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा की हम अपनी वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से ”रायबरेली स्थापना दिवस” को रायबरेली महोत्सव के रूप मे दिनाँक-12 जनवरी, स्थान- गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान  सिविल लाइन, रायबरेली में  जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल ,मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, डीएफओ प्रखर मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, आदि उपस्थित रहें।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment