RaeBareli News ! फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा श्रद्धांजलि समारोह व विशाल भंडारे का आयोजन

सतीश कुमार

RaeBareli News ! जननायक स्व. अखिलेश सिंह जी की आज छठवीं पुण्यतिथि पर हर वर्ष की भांति इस बार भी उनकी छोटी बहन व कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा श्रद्धांजलि समारोह व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गुरु तेग बहादुर मार्केट में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आकर जननायक स्व. अखिलेश सिंह जी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले भण्डारे की शुरुआत पूजा अर्चना करने के बाद स्व. अखिलेश सिंह की तस्वीर पर पूनम सिंह द्वारा माल्यर्पण करके की गई।

इस अवसर पर पूनम सिंह ने कहा कि आज के दिन रायबरेली का हर व्यक्ति अपने जननायक को याद करके भावुक है। उन्होंने कहा कि आज पूजनीय बड़े भैया स्वर्गीय अखिलेश सिंह जी की पुण्यतिथि है। रायबरेली के सभी लोग भैया को कितना प्रेम करते हैं और भैया भी अपनी रायबरेली की जनता के हर सुख दुख में शामिल रहते थे। आज हम सभी एकजुट होकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज के दिन को हमे अब हमेशा श्रद्धांजलि देने की बजाय उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रण लेना चाहिए। गरीबों व मजलूमों के लिए खड़े रहना, उनकी सेवा करना भैया का स्वभाव था। यदि मैं भी उनके स्वभाव को अपने भीतर शामिल करके अपनी जनता के लिए कुछ कर पाऊं तो यह मेरा सौभाग्य होगा। कार्यक्रम के दौरान आये हुए विशिष्ट अतिथियों ने मंच पर विधायक जी की स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन तारीफ खान ने किया।

इस मौके पर स्व. अखिलेश सिंह जी की बहन गीता सिंह, ममता सिंह, एडवोकेट अरविंद श्रीवास्तव, सभासद एसपी सिंह, सभासद सबिस्ता ब्रजेश, सभासद पुष्पा यादव, सभासद हसीना बानो, डॉ चंपा श्रीवास्तव, डॉ संतलाल, व्यपारी नेता पंकज मुरारका, हरमंदर सिंह, राजा हर्शेन्द्र सिंह, सलूजा, प्रभाकर गुप्ता, नागेंद्र परिहार, नाज प्रतापगढ़ी, मारूफ रायबरेलवी, अशोक परिहार रजोले मिश्रा, संतोष कुमार, डॉक्टर संतलाल सुरेश सिंह, केके गुप्ता, जेके शुक्ला, सन्दीप पाठक, संदीप शुक्ला, प्रभाकर गुप्ता, अमर बहादुर सिंह, जेके शुक्ला, वीके सिंह, मो. मकसूद खान, मो. हसन, मनोज साहू, नंदू महाराज, रजनी अवस्थी, ब्रजेश श्रीवास्तव, रवि सोलोमन, एडवोकेट अभिषेक चौधरी,
प्रदीप सोनकर, पिंटू सिंह, उस्मान घोसी, शिव शक्ति भंडारा समिति के संस्थापक राजेन्द्र अवस्थी, महेंद्र अग्रवाल, जगदीश चेनानी, दिलीप वाधवानी, डॉ आर के मौर्या, सुमित सिंह, कुलदीप, अरविंद केवट सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *