Raebareli political news : सीडीओ ने उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में की बैठक

aditisingh
2 Min Read

Raebareli political news ! मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने 24-26 जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उत्तर प्रदेश दिवस संस्कृति के साथ आर्थिक विकास को केन्द्र में रखकर शासन की विभिन्न योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न सेमिनार/प्रदर्शनी/गोष्ठियां आदि जनपद में आयोजित किये जाये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए जनपद में सभी विभागों द्वारा जो कार्य योजना बनायी गयी है उन सभी को आमजन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए लाभ प्रदान कराया जाए। जनपद में उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश दिवस से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन से संबंधित समस्त तैयारियां समय से पूरी कर ली जाये। कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थीपरक योजनाओं यथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड, पीएम किसान योजना सहित अन्य विभागों द्वारा संबंधित स्टॉल लगाया जाये।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक, डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment