Raebareli UP News : स्थापना दिवस पर रायबरेली महोत्सव के आयोजन

aditisingh
1 Min Read

Raebareli UP News ! मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के स्थापना दिवस पर रायबरेली महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण भवन में एक बैठक की। रायबरेली महोत्सव के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया गया एवं कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा की हम अपनी वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से ”रायबरेली स्थापना दिवस” को रायबरेली महोत्सव के रूप मे दिनाँक-12 जनवरी 2026 स्थान- गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान  सिविल लाइन रायबरेली में  आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में धान खरीद, विद्युत आपूर्ति सहित जनसामान्य से जुड़ी समस्याओं व उनके निदान हेतु चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार,जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, अरुण कुमार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह आदि उपस्थित रहें।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment