Rajnath Singh: ‘सेना को राजनीति में न घसीटें…’, राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर निशाना

aditisingh
2 Min Read

बांका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को जमुई एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सशस्त्र बलों में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार के जमुई जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “राहुल जी को क्या हो गया है? वह रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। वह रक्षा बलों में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं… हमारी सेनाएं इन सबसे ऊपर हैं। सेना को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।”

भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों की सफलता की सराहना भी की।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है। अगर आतंकवादी फिर से भारत पर हमला करने की कोशिश करेंगे, तो हम कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कहा, “भारत किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन अगर कोई हमें उकसाएगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।”

इससे पहले, बांका में एक और रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने राजनाथ ने कहा, “एनडीए के पक्ष में स्पष्ट लहर है। सत्तारूढ़ गठबंधन दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य में अगली सरकार बनाएगा।

राजनाथ सिंह ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस नेता के पास तालाब में कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बता दें कि राहुल गांधी हाल ही में मछली पालकों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान तालाब में कूद पड़े थे। उन्होंने तालाब में स्वीमिंग भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

उन्होंने राजद पर राज्य में अपने शासन के दौरान लोगों को धमकाने का आरोप लगाया। इसी के साथ, राजनाथ ने नीतीश कुमार की खूब तारीफ भी की।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment