Ramadan 2026: रजमान के 12वें रोजे में मगफिरत की महक, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

aditisingh
3 Min Read


Ramadan 2026 12th Roza Sehri Iftar Timing: इस्लाम में माह-ए-रमजान का पाक और मुबारक महीना रोजा पाकीजगी है. दस रोजा पूरा होने के बाद मगफिरत का दूसरा अशरा भी शुरू हो जाता है, जोकि रोजेदार के लिए खास सरोकार है. बारहवें रोजे को ईमान के इत्र में मगफिरत की महक माना जाता है.

मगफिरत में पड़ने वाले रोजे के लिए पवित्र कुरआन में जिक्र है कि- ऐ परवरदिगार हमारे गुनाह माफ़ फरमा. बुराइयों को हमसे दूर कर हमको दुनिया से नेक बंदों के साथ उठाना. दरअसल मगफिरत वह अशरा होता है, जिसमें रोजे की नांव में बैठकर मगफिरत (गुनाहों से माफी) के किनारे पर पहुंचा जा सकता है.

इमान और संयम के साथ अबतक 11 रोजा रखकर रोजेदारों ने अल्लाह से खूब रहमतें हासिल कीं. अब सोमवार, 2 मार्च 2026 को रोजेदार रमजान का बारहवां रोजा रखेंगे. रोजा रखने से पहले 2 मार्च की सुबह फज्र की अजान से पहले सहरी की जाएगी और शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाएगा. रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (2 March 2026 Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (2 March Sehri Timing)  इफ्तार समय (2 March Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:26 AM 06:23 PM
नोएडा (Noida) 05:25 AM 06:22 PM
चेन्नई (Chennai) 05:13 AM 06:19 PM
लखनऊ (Lucknow) 05:12 AM 06:09 PM
पुणे (Pune) 05:39 AM 06:42 PM
मुंबई (Mumbai) 05:44 AM 06:46 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:42 AM 05:41 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:21 AM 06:24 PM
पटना (Patna) 04:55 AM 05:53 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:52 AM 04:55 AM
जयपुर (Jaipur) 05:32 AM 06:29 PM
इंदौर (Indore) 05:32 AM 06:31 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:23 AM 06:30 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:45 AM 06:44 PM
सूरत (Surat) 05:50 AM 06:40 PM
कानपुर (Kanpur) 05:14 AM 06:11 PM
जम्मू (Jammu) 05:35 AM 06:29 PM
रांची (Ranchi) 04:54 AM 05:53 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:27 AM 06:29 PM

 ये भी पढ़ें: Ranadan 2026: रमजान का पहला अशरा अल्लाह की इबादत में बीता, आज से मगफिरत का अशरा शुरू

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.