Ramadan 2026 10th Roza: रजमान का दसवां रोजा ‘रहमत का शामियाना’, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

aditisingh
3 Min Read


Ramadan 2026 10th Roza Sehri Iftar Timing: रमजान के 30 दिनों का रोजा तीन अशरों में बंटा है, जिसमें पहले दिन से लेकर 10वां रोजा ‘रहमत’ का अशरा कहलाता है. दवसें रोजे के साथ रोजेदार पहले अशरे को पूरा करते हैं. दूसरा अशरा यानी 11-20 दिनों का रोजा मगफिरत और आखिर 10 दिनों का रोजा दोजख से निजात दिलाने वाला होता है.

शनिवार, 28 फरवरी को रोजेदार दसवां रोजा रखेंगे. इस्लाम के अनुसार, दसवां रोजा दसवां रोजा रहमत की समाप्ति, अल्लाह  की सना और मेहरबानी मांगने का मौका है. रमजान के शुरुआती 10 रोजे अल्लाह से रहमत हासिल करने का सुनहरा मौका होता है. इसलिए दसवां रोजा अल्लाह की रहमत की रवानी और मेहरबानी है. इसके बाद ‘बरकत’ का दूसरा अशरा शुरू हो जाएगा.

अब तक रोजा रखकर रोजेदारों ने अल्लाह से खूब रहमतें हासिल कीं. इसी तरह से 28 फरवरी को भी मुसलमान सुबह फज्र की अजान से पहले सहरी करेंगे और फिर शाम में इफ्तार कर रोजा खोला जाएगा. रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (28 February Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (27 February Sehri Timing)  इफ्तार समय (27 February Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:28 AM 06:21 PM
नोएडा (Noida) 05:27 AM 06:21 PM
चेन्नई (Chennai) 05:14 AM 06:18 PM
लखनऊ (Lucknow) 05:13 AM 06:08 PM
पुणे (Pune) 05:41 AM 06:41 PM
मुंबई (Mumbai) 05:45 AM 06:45 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:43 AM 05:11 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:22 AM 06:23 PM
पटना (Patna) 04:55 AM 05:50 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:53 AM 05:52 PM
जयपुर (Jaipur) 05:34 AM 06:28 PM
इंदौर (Indore) 05:33 AM 06:31 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:24 AM 06:29 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:46 AM 06:43 PM
सूरत (Surat) 05:45 AM 06:43 PM
कानपुर (Kanpur) 05:16 AM 06:10 PM
जम्मू (Jammu) 05:37 AM 06:28 PM
रांची (Ranchi) 04:56 AM 05:52 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:16 AM 06:10 PM

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: रोजेदारों ने जुमा की नमाज अदा कर मांगी दुनिया और मुल्क में शांति की दुआ, बाजार भी रहे गुलजार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.