Ramadan 2026: 21 फरवरी को रमजान का तीसरा रोजा, रोजेदार अपने शहर अनुसार देखें सहरी-इफ्तार का समय

सतीश कुमार
3 Min Read


Ramadan 2026 Roza Sehri iftar timing: माह-ए-रमजान का पाक महीना 19 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है. शनिवारस 21 फरवरी को रोजेदार तीसरा रोजा रखेंगे. रमजान के पूरे महीने प्रतिदिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच रोजा (उपवास) रखा जाता है. रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है.

कुरआन-ए-पाक के पहले पारे ‘अलिफ लाम मीम’ की सूरत ‘अलबकरह’ की आयत संख्या 213 में जिक्र है, ‘वल्लाहु यहदी मय्यंशाउ इला सिरातिम मुस्तकीम।’ अर्थ है- ‘और अल्लाह जिसे चाहे सीधी राह दिखाए’. रोजा रखकर जब इंसान बुरे कामों से तौबा करता है और इंद्रियों पर संयम रखता है तो वह सीधी राह पर चलने लगता है. इसलिए रोजा को रहमत और राहत का राहबर है.

पहला और दूसरा रोजा पूरा करने के बाद मुसलमान अब तीसरे रोजे की तैयारी में जुट गए हैं. इस्लाम के अनुसार, तीसरा रोजा रहमत और राहत का राहबर होता है. यहां रहमत का अर्थ अल्लाह की मेहरबामी, राहत का अर्थ सुकून और राहबर का अर्थ पथ-प्रदर्शक से है.

 वैसे तो रोजे पर सेहरी और इफ्तार का समय क्रमशः सुबह 5:36 बजे और शाम 6:15 बजे के बीच रहेगा. लेकिन अलग-अलग शहरों के समय में अंतर होता है. इसलिए रोजेदार यहां देखें शनिवार, 21 फरवरी को अपने शहर के अनुसार सेहरी-इफ्तार का समय.

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (21 February Sehri Timing)  इफ्तार समय (21 February Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:35 AM 06:16 PM 
नोएडा (Noida) 05:34 AM 06:16 PM 
चेन्नई (Chennai) 05:18 AM 06:17 PM
लखनऊ (Lucknow) 05:20 AM 06:02 PM
पुणे (Pune) 05:45 AM 06:39 PM
मुंबई (Mumbai) 05:49 AM 06:42 PM
कोलकाता (Kolkata) 04:48 AM 05:37 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:27 AM 06:21 PM
पटना (Patna) 05:03 AM 05:47 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:58 AM 05:49 PM
जयपुर (Jaipur) 05:40 AM 06:24 PM
इंदौर (Indore) 05:38 AM 06:27 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:27 AM 06:28 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:52 AM 06:39 PM
सूरत (Surat) 05:51 AM 06:40 PM
रांची (Ranchi) 05:10 AM 05:59 PM
कानपुर (Kanpur) 05:22AM 06:06 PM

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: जुमे पर रमजान का दूसरा रोजा आज, मुंबई, हैदराबाद समेत देखें अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.