Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

aditisingh
3 Min Read


Ramadan 2026 16th Roza Sehri Iftar Timing: इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने रमजान में रोजा रखने, कुरान की तिलावत करने और तरावीह का विशेष महत्व है. 19 फरवरी से भारत में रमजान महीने की शुरुआत हुई है और 6 मार्च को रोजेदार सोलहवां रोजा रखेंगे. जैसे-जैसे रमजान अपने दूसरे अशरे (दूसरा दस दिन) की ओर बढ़ता है, वैसे-वैसे इबादत का रंग और भी गहरा होता जाता है. यह अशरा मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का है. वहीं 16वां रोजा ईमान और मगफिरत का जरिया है.

सहरी और इफ्तार का महत्व

रमजान के पूरे महीन रोजा रखने का नियम है. इस पाक महीने में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज किया गया है. रोजे की शुरुआत सहरी से होती है और शाम को मगरिब की अजान के साथ इफ्तार किया जाता है. खजूर और पानी से रोजा खोलना सुन्नत माना गया है. रोजा तभी पूरा होता है जब सही समय पर सहरी और इफ्तार किया जाए. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (6 March 2026 Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (6 March Sehri Timing)  इफ्तार समय (6 March Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:22 AM 06:25 PM
नोएडा (Noida) 05:21 AM 06:24 PM
चेन्नई (Chennai) 05:10 AM 06:19 PM
लखनऊ (Lucknow) 05:08 AM 06:11 PM
पुणे (Pune) 05:37 AM 06:43 PM
मुंबई (Mumbai) 05:41 AM 06:47 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:38 AM 05:43 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:18 AM 06:25 PM
पटना (Patna) 04:51 AM 05:55 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:49 AM 05:54 PM
जयपुर (Jaipur) 05:28 AM 06:31 PM
इंदौर (Indore) 05:28 AM 06:33 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:21 AM 06:30 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:51 AM 06:46 PM
सूरत (Surat) 05:40 AM 06:46 PM
कानपुर (Kanpur) 05:10 AM 06:14 PM
जम्मू (Jammu) 05:20 AM 06:42 PM
रांची (Ranchi) 04:50 AM 05:55 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:23 AM 06:26 PM

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान का पहला अशरा अल्लाह की इबादत में बीता, आज से मगफिरत का अशरा शुरू
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.