Ramadan Sehri iftar Timing: जुमे पर रमजान का दूसरा रोजा कल, मुंबई, हैदराबाद समेत देखें अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय

सतीश कुमार
3 Min Read


Ramadan 2026 Second Roza: रमजान महीने की शुरुआत हो चुकी है और पड़ाव दर पड़ाव हरेक दिन रोजेदार रोजा रखेंगे. 29 से 30 दिनों का रोजा पूरा होने के बाद रमजान की समाप्ति हो जाएगी और ईद-उल-फितर मनाया जाएगा.

भारत में 18 फरवरी 2026 को रमजान का चांद देखा गया और 19 फरवरी से रमजान की शुरुआत हो गई. अब 20 फरवरी को जुमे के दिन रोजेदार दूसरा रोजा रखेंगे. शुक्रवार यानी जुमे का दिन पड़ने से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा. क्योंकि इस्लाम में जुमे का पाक दिन माना जाता है.

दूसरे रोजे के सेहरी-इफ्तार का समय

शुक्रवार 20 फरवरी को रोजेदार रमजान का दूसरा रोजा शुरू करेंगे. सुबह फज्र की अजान से पहले सेहरी की जाएगी और फिर शाम में इफ्तार किया जाएगा. वैसे तो रोजे पर सेहरी और इफ्तार का समय क्रमशः सुबह 5:36 बजे और शाम 6:15 बजे के बीच रहेगा. लेकिन अलग-अलग शहरों के समय में अंतर होता है. इसलिए रोजेदार यहां देखें अपने शहर के अनुसार सेहरी-इफ्तार का समय.

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (20 February Sehri Timing)  इफ्तार समय (20 February Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:35 AM 06:16 PM 
नोएडा (Noida) 05:36 AM 06:16 PM 
चेन्नई (Chennai) 05:35 AM 06:16 PM
लखनऊ (Lucknow) 05:20 AM 06:03 PM
पुणे (Pune) 05:46 AM 06:37 PM
मुंबई (Mumbai) 05:50 AM 06:52 PM
कोलकाता (Kolkata) 04:49 AM 05:37 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:26 AM 06:21 PM
पटना (Patna) 05:04 AM 05:46 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:49 AM 05:58 PM
जयपुर (Jaipur) 05:51 AM 06:23 PM
इंदौर (Indore) 05:39 AM 06:27 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:28 AM 06:28 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:52 AM 06:39 PM
सूरत (Surat) 05:50 AM 06:40 PM
रांची (Ranchi) 05:01 AM 05:48 PM
कानपुर (Kanpur) 05:22 AM 06:05 PM

रमजान के दूसरा रोजे के महत्व

रमजान में मुसलमानों के लिए रोजा रखना ईमान की कसावट है. रोजा अल्लाह की बंदिगी करने की ख्वाहिश को गति देता है. अल्लाह का फरमान है ‘या अय्युहल्लज़ीना आमुन कुतेबा अलयकुमस्स्याम’ यानी ऐ कुरआन ए पाक को मानने वालों तुम पर रोजा फर्ज है. वहीं रमजान का दूसरा रोजा ख्वाहिशों पर काबू पाने की शक्ति देता है.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: चांद का हुआ दीदार, गुरुवार को पहला रोजा, रोजेदार दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत देखें अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.