RBI Repo Rate: होम लोन पर मिलेगी बड़ी छूट! फरवरी में RBI फिर से घटा सकता है रेपो रेट

सतीश कुमार
3 Min Read


RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक की अगली मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक  4–6 फरवरी के बीच होने वाली है. इसमें रेपो रेट में 0.25 परसेंट की कटौती किए जाने की उम्मीद है. देश की अर्थव्यवस्था एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है. ऐसे में इकोनॉमिस्ट्स का मानना ​​है कि रेपो रेट में 0.25 परसेंट की कटौती हो सकती है.

मंहगाई में काबू और ग्रोथ के बीच बैलेंस बनाना अभी RBI के सामने बड़ी चुनौती है. RBI अभी मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाने पर फोकस कर रहा है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI कंज्यूमर खर्च और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट को घटाकर 5.25 परसेंट कर सकता है. 

होम लोन पर होगी बड़ी सेविंग्स! 

रेपो रेट में कटौती का सीधा असर होम लोन पर पड़ता है. अगर इस बार भी रिजर्व बैंक ने पो रेट में 0.25 परसेंट की कटौती की, तो 9 परसेंट के ब्याज दर पर 20 साल के लिए 50 लाख रुपये के लोन पर हर महीने लगभग 800 रुपये की बचत होगी क्योंकि रेपो रेट कम होने से ब्याज दर भी 9 परसेंट से कम होकर 8.75 परसेंट की दर पर आ जाएगी, जिससे टोटल इंटरेस्ट में 1.9 लाख रुपये की बचत होगी. आप चाहें तो अपना EMI कम करने का ऑप्शन चुन सकते हैं या इसे उतना ही रखकर लोन की अवधि 10-12 महीने कम कर सकते हैं. इससे 4 लाख रुपये से ज्यादा की बचत होगी. 

हालांकि, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि महंगाई में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए हो सकता है कि अपनी अगली मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू मीटिंग में RBI ब्याज दरों को स्थिर रखे. क्रिसिल ने बताया, ‘महंगाई में बढ़ोतरी को देखते हुए हम उम्मीद कर रहे हैं कि RBI फिलहाल पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं करेगा.’

2025 में कितना कम हुआ रेपो रेट? 

MPC ने फरवरी 2025 से अब तक रेपो रेट में 125 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है. सबसे पहले फरवरी और अप्रैल में 25 bps, जून में 50 bps और दिसंबर में 25 bps की कटौती की गई. इस बीच,  RBI ने अगस्त और अक्टूबर की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया. 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में शेख हसीना के भाषण से आगबबूला हुआ बांग्लादेश, भारत के खिलाफ ले लिया एक और बड़ा फैसला 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment