RCB vs DC Final: फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच

सतीश कुमार
3 Min Read

WPL Final 2026: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. ड्यू फैक्टर को देखते हुए बेंगलुरू की टीम ने चैंपियन बनने की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है. मगर सोशल मीडिया का ट्रेंड कुछ और कहता है, दरअसल दावा किया जा रहा है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स का चैंपियन बनना तय है. इन दावों के पीछे एक गजब का संयोग है.

दिल्ली कैपिटल्स बनेगी चैंपियन?

दावा किया जा रहा है कि WPL 2026 की ट्रॉफी जेमिमा रोड्रीग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स उठाने वाली है. दरअसल वीमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक वही टीम चैंपियन बनी है, जो एलिमिनेटर मैच जीतकर फाइनल में पहुंची हो. इसी तथ्य के आधार पर दावा किया जा रहा है कि इस बार दिल्ली चैंपियन बनने वाली है.

गजब का संयोग

-2023 सीजन के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था. फाइनल की बारी आई तो MI ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर परचम लहराया. मुंबई WPL का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी.

-उसके एक साल बाद WPL 2024 के एलिमिनेटर में RCB ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई. इस बार आरसीबी ने उसी सिलसिले को कायम रखते हुए खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर RCB फ्रैन्चाइजी को सबसे पहली ट्रॉफी जिताई.

-2025 यानी, इससे पिछले सीजन में एलिमिनेटर की बारी आई तो MI ने गुजरात जायंट्स को 47 रनों से हराया था. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम का खिताब जीतने का सिलसिला इस बार भी जारी रहा, क्योंकि फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों के करीबी अंतर से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी उठाई थी.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.