realme 16 Pro और realme 16 Pro Plus इंडिया लॉन्च डेट हुई लीक, 6 जनवरी को आ सकते हैं नए फोन

Aman Shanti In

91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह ही एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश करते हुए खुलासा किया था कि रियलमी कंपनी अपनी नई ’16’ नंबर सीरीज पर काम शुरू कर चुकी है। हमारी रिपोर्ट में realme 16 Pro Plus 5G फोन की रैम, स्टोरेज और कलर की जानकारी दी गई थी। वहीं आज एक अन्य लीक में रियलमी 16 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। लीक में बताया गया है कि नए रियलमी फोन अगले साल 6 जनवरी को भारतीय बाजार में पेश किए जा सकते हैं।

रियलमी 16 प्रो सीरीज 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकती है। लीक में इसे ‘प्रो सीरीज’ बताया जा रहा है जिसके तहत दो मोबाइल फोन realme 16 Pro और realme 16 Pro+ लॉन्च हो सकते हैं। ब्रांड की ओर से अभी realme 16 Pro series से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले सप्ताह में इसे टीज़ कर दिया जाएगा। अगर वाकई में यह स्मार्टफोन सीरीज 6 जनवरी को लॉन्च होगी तो हो सकता है कि क्रिसमस से पहले ही रियलमी लॉन्च डेट ऑफिशियली अनाउंस कर दे।

बताते चलें कि कंपनी ने इंडिया में मौजूदा रियलमी 15 सीरीज में कुल चार स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किए थे। इनमें realme 15, realme 15 Pro, realme 15x और realme 15 Lite 5G फोन शामिल हैं लेकिन, ब्रांड की ओर से ‘Pro+’ मॉडल नहीं लाया गया था। कंपनी ने इससे पहले realme 14 Pro+ 5G फोन लॉन्च किया था जो 16 जनवरी को इंडिया में अनाउंस हुआ था। यानी अब लगभग एक साल बाद रियलमी नंबर सीरीज में ‘प्रो प्लस’ मॉडल आएगा।

ताजा लीक में अनुमान जताया गया है कि रियलमी 16 प्रो और 16 प्रो+ दोनों स्मार्टफोंस के बेस वेरिएंट 8GB RAM पर लॉन्च होंगे जिनमें 128GB Storage दी जा सकती है। वहीं लीक के अनुसार सीरीज के बड़े मॉडल यानी realme 16 Pro Plus 5G फोन में Telephoto लेंस भी मिल सकता है। गौरतलब है कि रियलमी 14 प्रो+ में भी कंपनी ने 3x 50MP periscope telephoto लेंस लगाया था और यह Sony IMX882 सेंसर था।

realme 15

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव डिटेल्स के अनुसार realme 16 Pro Plus 5G फोन इंडियन मार्केट में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। भारतीय ग्राहक रियलमी फोन को 8GB RAM + 128GB Storage, 8GB RAM + 256GB Storage, 12GB RAM + 256GB Storage और 12GB RAM + 512GB Storage स्टोरेज पर खरीद सकेंगे। इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक रियलमी 16 प्रो+ इंडिया में Master Grey, Camellia Pink और Master Gold कलर में बिकेगा।

रियलमी 16 प्रो+ 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह मोबाइल Snapdragon 7 series के प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए अपकमिंग रियलमी फोन को 7,000mAh बैटरी पर लॉन्च जा सकता है। इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

गौरतलब है कि रियलमी 16 प्रो और 16 प्रो प्लस से पहले कंपनी इसी महीने दिसंबर 2025 में रियलमी नारज़ो 90 सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन realme Narzo 90 और realme Narzo 90X लॉन्च होंगे। इन दोनों को कंपनी लो बजट सेग्मेंट और मिडरेंज में लेकर आएगी। ब्रांड की ओर से अभी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन 91मोबाइल्स की आप इस स्मार्टफोन सीरीज से जुड़ी ताजा अपडेट पढ़ सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment