Royal Enfield Batalian Price: धासू लुक…राइडिंग कमाल, रॉयल एनफील्ड की यह गाड़ी हुई इतनी सस्ती, टूट पड़े कस्टमर्स

जहानाबाद. दिवाली का पर्व नजदीक है और बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ गई है. खासकर धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों की भीड़ दुकानों और शोरूमों में उमड़ पड़ी है. गाड़ियों की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है. जहानाबाद में भी टू-व्हीलर शोरूम पर ग्राहकों की चहल-पहल साफ देखी जा सकती है.

इस बीच Royal Enfield  की एक खास बाइक मॉडल की कीमत घटने से ग्राहकों में उत्साह बढ़ गया है. कंपनी की “बटालियन मॉडल” रॉयल एनफील्ड की कीमत में करीब ₹20,000 की कमी आई है. GST दरों में कमी के बाद यह बाइक पहले की तुलना में सस्ती हो गई है.

20,000 तक सस्ती हुई गाड़ी
पहले इस मॉडल की कीमत ₹2,11,000 रुपये थी, जो अब घटकर ₹1,95,000 रुपये हो गई है. यही कारण है कि जहानाबाद में इस बाइक की बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है.

जहानाबाद में बढ़ी बुकिंग
जहानाबाद शोरूम के सेल्स मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि GST दर में कमी के बाद से बटालियन मॉडल की बिक्री कई गुना बढ़ गई है. उन्होंने कहा, “अब तक 9 से 10 गाड़ियां डिलीवर हो चुकी हैं, जबकि 15 से 20 की बुकिंग चल रही है. स्टॉक सीमित होने के कारण कुछ ग्राहकों को छठ पर्व के बाद डिलीवरी दी जाएगी.”

स्टाइल और माइलेज दोनों में शानदार
यह मॉडल ग्राहकों के बीच अपनी क्लासिक लुक, आरामदायक राइडिंग अनुभव और 40 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक माइलेज के लिए लोकप्रिय है. साथ ही इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे यह गाड़ी युवाओं की पहली पसंद बन गई है.

सीमित स्टॉक, जल्दी करें बुकिंग
यदि आप भी धनतेरस पर रॉयल एनफील्ड की नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो रॉयल एनफील्ड का यह बटालियन मॉडल एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. जहानाबाद स्थित रॉयल एनफील्ड कंपनी के शोरूम पर सीमित स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए ग्राहक जल्द से जल्द बुकिंग करा सकते हैं.