Auto News

Royal Enfield Himalayan 440 हुई लीक! तस्वीरों में दिखा नया अवतार, 4 सितंबर को होगी लॉन्च

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 3, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Royal Enfield Himalayan 440 लॉन्च से पहले ही लीक तस्वीरों में नजर आ गई है. डीलरशिप यार्ड में पहुंची प्रोडक्शन यूनिट से बाइक के डिजाइन और फीचर्स की कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. 443cc इंजन, ऑफ-रोड सेटअप और ट्रिपर स्क्रीन के साथ आने वाली ये बाइक Himalayan 411 की जगह ले सकती है. 4 सितंबर को लॉन्च होने वाली इस नई एडवेंचर बाइक की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

Royal Enfield Himalayan 440 हुई लीक! तस्वीरों में दिखा नया अवतारZoom

Royal Enfield Himalayan 440 की इमेज लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं.

Royal Enfield की नई एडवेंचर बाइक हिमालयन 440 का प्रोडक्शन वर्जन लीक हो चुका है. लॉन्च से ठीक पहले इसकी यूनिट्स डीलरशिप यार्ड और शोरूम डिपो में पहुंच गई हैं. तस्वीरों में बाइक बिना किसी कैमोफ्लॉज के साफ दिख रही है. ये मॉडल पुरानी हिमालयन 411 की जगह लेगा और स्क्रैम 440 के प्लेटफॉर्म पर आधारित है.

कंपनी इसे 4 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से पेश करने वाली है. नए इंजन, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑफ-रोड फोकस्ड सेटअप के साथ ये बाइक किफायती एडवेंचर सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनने वाली है. लीक तस्वीरों से साफ है कि रॉयल एनफील्ड ने इस मॉडल को जल्दी से जल्दी बाजार में उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. आइए इसकी संभावित डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमें डिटेल पर एक नज़र डालते है.

डिजाइन और स्टाइलिंग

हिमालयन 440 पुरानी 411 की याद दिलाती है. रग्ड लुक, हाई विंडस्क्रीन और प्रैक्टिकल बॉडीवर्क मौजूद है. क्रॉस-स्पोक व्हील्स और 21 इंच फ्रंट व्हील सेटअप इसे असली एडवेंचर कैरेक्टर देते हैं. पीछे 17 इंच व्हील होने की संभावना है.

इंजन और परफॉर्मेंस

स्क्रैम 440 वाला ही 443 सीसी एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा. ये 25.4 बीएचपी पावर और 34 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है. सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ ये पुरानी 411 से बेहतर रेस्पॉन्स देगी.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ट्रिपर स्क्रीन साफ नज़र आई है. इससे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ऐप सपोर्ट मिल सकते हैं. लंबे ट्रैवल सस्पेंशन, स्विचेबल एबीएस और रफ टरेन के लिए तैयार चेसिस इसकी खासियत होगी.

कीमत और पोजीशनिंग

हिमालयन 450 से सस्ती रखकर इसे 2.50 लाख रुपये के आसपास रखा जा सकता है. स्क्रैम 440 और हिमालयन 450 के बीच का गैप भरने के लिए ये मॉडल लाया जा रहा है.

लॉन्च डिटेल्स

4 सितंबर 2026 को आधिकारिक लॉन्च तय है. डीलरशिप पर यूनिट्स के पहुंचने से साफ है कि बिक्री जल्द शुरू हो सकती है. ये बाइक उन राइडर्स के लिए है, जो किफायती कीमत पर एक कैपेबल एडवेंचर टूरर चाहते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।